Friday, March 6, 2026
Homeव्यापारStock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स,...

Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी


Stock Market News: वैश्विक तनाव के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन BSE Sensex करीब 900 अंक उछलकर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 भी मजबूत बढ़त के साथ 24,750 के स्तर तक पहुंच गया. बाजार में तेजी के बीच Reliance Industries टॉप गेनर के रूप में उभरी. कंपनी के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे बाजार को मजबूत सहारा मिला.

शेयर बाजार में मजबूती

गौरतलब है कि शेयर बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसके साथ ही कच्चे तेल की तेजी से बढ़ती कीमतों ने वैश्विक बाजारों में नई चिंताएं पैदा कर दी हैं, लेकिन इसके बावजूद घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने भारतीय बाजार को मजबूती दी.

इससे पहले शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 के स्तर पर पहुंच गया था. वहीं Nifty 50 भी 171.45 अंक की बढ़त के साथ 24,651.95 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में Adani Ports & SEZ, Reliance Industries, NTPC, Bharat Electronics, Tata Steel और Larsen & Toubro के शेयरों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली.

इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर HCLTech, Tech Mahindra, ICICI Bank और Asian Paints के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इस बीच वैश्विक तेल मानक Brent Crude 2.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कैसा असर? चेक करें अपने शहरों का ताजा रेट

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments