Wednesday, March 11, 2026
Homeव्यापारStock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक...

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे


Stock Market News: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखा. बुधवार को बाजार में भारी बिकवाली हुई और प्रमुख सूचकांक तेज गिरावट के साथ बंद हुए.तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex 1,342.27 अंक यानी 1.72% गिरकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान यह 1,446.72 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं पचास शेयरों वाला NSE Nifty 50 394.75 अंक यानी 1.63% गिरकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ और 24,000 के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे चला गया. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों में से 2,380 शेयर गिरावट में रहे, जबकि 1,881 शेयर बढ़त में बंद हुए और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

गिरावट के पीछे क्या कारण

Religare Broking के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) Ajit Mishra के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है. कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका, महंगाई बढ़ने का खतरा और आर्थिक वृद्धि पर असर की चिंताओं ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और रुपये की कमजोरी ने भी बाजार के जोखिम लेने की प्रवृत्ति को कम कर दिया.

किन शेयरों में ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में Bajaj Finance में सबसे ज्यादा 5.01% गिरावट आई. इसके अलावा Axis Bank Bajaj Finserv Mahindra & Mahindra Maruti Suzuki Bharti Airtel Kotak Mahindra Bank जैसे शेयरों में भी प्रमुख गिरावट देखी गई. दूसरी ओर Sun Pharmaceutical Industries और NTPC ही बढ़त में रहने वाले शेयर रहे.

मिडकैप और स्मॉलकैप पर असर

मझोली कंपनियों का BSE Midcap Select Index 1.55% गिरा, जबकि छोटी कंपनियों का BSE Smallcap Index 0.61% नीचे आया. Motilal Oswal Financial Services के रिसर्च प्रमुख Siddhartha Khemka ने कहा कि पिछले सत्र की तेजी के बाद बाजार में फिर दबाव देखने को मिला है, क्योंकि एफआईआई की निकासी और बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं तथा ऑटो शेयरों में बिकवाली बढ़ी है.

तेल की कीमतों में उछाल

वैश्विक बाजार में Brent Crude 5.76% बढ़कर 92.86 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. बढ़ती तेल कीमतों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4,672.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 6,333.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक बाजारों का हाल एशियाई बाजारों में Nikkei 225, KOSPI और Shanghai Composite Index बढ़त में बंद हुए, जबकि Hang Seng Index गिरावट के साथ बंद हुआ. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में निवेशक नए निवेश से पहले अमेरिका और भारत के महंगाई आंकड़ों तथा अन्य मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतों का इंतजार करेंगे, इसलिए बाजार में फिलहाल सतर्क रुख बना रह सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments