Monday, March 9, 2026
Homeव्यापारStock Market 9 March: मिडिल ईस्ट तनाव से लहूलुहान हुआ शेयर बाजार,...

Stock Market 9 March: मिडिल ईस्ट तनाव से लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1862.15 अंक या 2.36 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 77,056.75 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50  582.40 अंक या 2.38 फीसदी फिसलकर 23,868.05 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 2301 अंक की गिरावट के साथ 76,617 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 687 अंक फिसल गई थी और 23,762 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप लूजर

बीएसई बॉस्केट से इंडिगो, टाटा स्टील, मारुति, एटरनल और एलएंडटी टॉप लूजर थे.

शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में शुक्रवार, 6 मार्च के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1097.00 अंक या 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,918.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 315.45 अंक या 1.27 प्रतिशत फिसलकर 24,450.45 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से रिलायंस, सनफॉर्मा, एनटीपीसी और एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो,  निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 6 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: घरेलू निवेशकों ने संभाल रखा है मोर्चा, FIIs की बिकवाली के बीच शेयर बाजार में लगाए 58000 करोड़

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments