Stock Market Today: ईरान-इजरायल युद्ध के साये के बीच भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 10 मार्च की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 809.57 अंक या 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 78,375.73 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 252.75 अंक या 1.05 फीसदी उछलकर 24,280.80 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 489 अंक की तेजी के साथ 78,055 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 163 अंक उछल गई थी और 24,191 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
बीएसई बॉस्केट से इंडिगो, एशियन पेंट, टाइटन, एलएंडटी और टाटा स्टील टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो रिलायंस, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और टेक महिंद्रा रहे थे.
सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 9 मार्च के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1352.74 अंक या 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,566.16 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 422.40 अंक या 1.73 प्रतिशत फिसलकर 24,028.05 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से रिलायंस, सनफॉर्मा, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआईएन, इंडिगो और अडानी पोर्ट रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? सरकार ने दे दिया जवाब, भारत की तैयारी पर दिया बड़ा अपडेट


