Monday, September 1, 2025
HomeखेलSri Lanka beat Zimbabwe by 5 wickets in the second ODI |...

Sri Lanka beat Zimbabwe by 5 wickets in the second ODI | श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से दूसरा वनडे हराया: पाथुम निसांका की सेंचुरी, कप्तान असलंका ने फिफ्टी लगाई; चमीरा को 3 विकेट


हरारे5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने 3 विकेट लिए। - Dainik Bhaskar

श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने 3 विकेट लिए।

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने होम टीम को वनडे सीरीज भी 2-0 से हरा दी। हरारे में रविवार को श्रीलंका ने बॉलिंग चुनी। जिम्बाब्वे ने 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। श्रीलंका ने 3 गेंद बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

मेहमान टीम से ओपनर पाथुम निसांका ने 122 और कप्तान चरिथ असलंका ने 71 रन की पारी खेली। वहीं दुष्मंथा चमीरा ने 3 विकेट लिए। जिम्बाब्वे से बेन करन ने 79 और सिकंदर रजा ने 59 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की मजबूत शुरुआत टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे ने मजबूत शुरुआत की। ब्रायन बेनेट ने बेन करन के साथ मिलकर फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। बेनेट 21 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-3 पर उतरे ब्रेंडन टेलर ने फिर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। हालांकि, वे भी 20 रन बनाकर ही आउट हो गए।

कप्तान शॉन विलियम्स ने फिर टीम को 150 के पार पहुंचाया, लेकिन वे भी 20 रन ही बना सके। बेन करन भी दूसरे एंड पर 79 रन की पारी खेल कर आउट हो गए।

बेन करन ने फिफ्टी लगाकर जिम्बाब्वे को मजबूत शुरुआत दिलाई।

बेन करन ने फिफ्टी लगाकर जिम्बाब्वे को मजबूत शुरुआत दिलाई।

सिकंदर रजा ने फिफ्टी लगाई नंबर-5 पर उतरे सिकंदर रजा ने फिर जिम्बाब्वे की पारी को संभाल लिया। उनके सामने टॉनी मुन्योंगा 10 रन बनाकर आउट हो गए। रजा ने फिर विकेटकीपर क्लाइव मदांदे के साथ टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। मदांदे 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ब्रैड एवंस भी 8 ही रन बना सके।

सिकंदर रजा ने फिफ्टी लगा दी, वे 59 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम का स्कोर 277 तक पहुंचा दिया। उनके साथ रिचर्ड नगारवा भी 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। श्रीलंका से दुष्मंथा चमीरा ने 3 विकेट लिए। असिथा फर्नांडो को 2 विकेट मिले। वहीं दिलशान मदुशंका और जनिथ लियानागे के हाथ 1-1 विकेट आया।

सिकंदर रजा ने फिफ्टी लगाकर टीम को 277 रन तक पहुंचाया।

सिकंदर रजा ने फिफ्टी लगाकर टीम को 277 रन तक पहुंचाया।

श्रीलंका की भी मजबूत शुरुआत 278 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी मजबूत रही। नुवानिडु फर्नांडो और पाथुम निसांका ने पहले पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। नुवानिडु फर्नांडो 14 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस भी 5 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

नंबर-4 पर उतरे सदीरा समरविक्रमा ने फिर निसांका के साथ टीम को 150 के करीब पहुंचा दिया। सदीरा 31 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 146 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

श्रीलंकन टीम रन चेज में कहीं भी बिखरते नजर नहीं आई।

श्रीलंकन टीम रन चेज में कहीं भी बिखरते नजर नहीं आई।

निसांका की सेंचुरी, असलंका ने फिफ्टी लगाई कप्तान असलंका ने निसांका के साथ श्रीलंका को संभाल लिया। निसांका ने सेंचुरी लगाई और टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। वे 122 रन बनाकर 45वें ओवर में आउट हुए। उनके बाद असलंका ने फिफ्टी लगाई और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। हालांकि, असलंका भी 71 रन बनाकर 49वें ओवर में आउट हो गए।

आखिर में जनिथ लियानागे ने 19 और कामिंडु मेंडिस ने 5 रन बनाकर टीम को आखिरी ओवर में जीत दिला दी। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्रैड एवंस ने 2-2 विकेट लिए। अर्नेस्ट मासुकु को 1 विकेट मिला।

पाथुम निसांका ने 122 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

पाथुम निसांका ने 122 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

टी-20 सीरीज 3 सितंबर से श्रीलंका ने पहला वनडे 7 रन से जीता था। वनडे सीरीज 2-0 से जीतने के बाद श्रीलंका टीम अब 3 सितंबर को हरारे में ही टी-20 सीरीज का पहला मैच भी खेलेगी। 6 और 7 सितंबर को हरारे में ही सीरीज के बाकी 2 टी-20 भी खेले जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments