सैंटियागो/ ब्यूनस आयर्स3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

साउथ अमेरिका के तट के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
भूकंप की जानकारी देने वाली अमेरिका संस्था USGS के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के दक्षिण में ड्रेक पैसेज के पास 10.8 किमी की गहराई में था।
चिली की नेवी हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सर्विस ने पूरे अंटार्कटिका क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि अब इस चेतावनी को हटा दिया गया है।
इससे पहले मई 2025 में भी इस इलाके में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
पिछले महीने रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया

भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।
इससे पहले 30 जुलाई) रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 8.8 थी, जिसके चलते कामचटका में 5 मीटर तक ऊंची सुनामी आई। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के बाद रूस, जापान, अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की थी। यहां सुनामी की हल्की लहरें देखने को भी मिली थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है।
ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक..

———————-
भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….