Friday, March 20, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy Z Trifold की लॉन्च के 3 महीने बाद ही बंद...

Samsung Galaxy Z Trifold की लॉन्च के 3 महीने बाद ही बंद हो रही बिक्री? जानें क्या है वजह


Samsung Galaxy Z Trifold: सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड की बिक्री बंद होने वाली है और इस खबर से सैमसंग के फोल्डेबल फोन के चाहने वालों को अच्छा नहीं लगने वाला है। जी हां, सैमसंग का मच अवेटेड फोन जो दिसंबर 2025 में लॉन्च और बिक्री के लिए अवेलेबल हुआ था वो अब बंद होने की कगार पर आ चुका है। दरअसल कंपनी ने ये कन्फर्म कर दिया है कि वो सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड की सेल्स रोक रही है और बिक्री को सिलसिलेवार फेज वाइज तौर पर बंद किया जा रहा है। इसकी शुरुआत दक्षिण कोरिया से हो चुकी है और आगे जल्द ही अमेरिका में भी इसकी सेल्स रोकी जाएगी, जैसे ही वहां बची हुई इंवेटरी खत्म हो जाएगी, वहां सेल्स बंद कर दी जाएगी।

सैमसंग का सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड को लेकर क्या था प्लान

इस फोन की कीमत ग्लोबल स्तर पर 2.7 लाख रुपये है और डॉलर में देखें तो 2899 डॉलर की इसकी कीमत है। हालांकि अगर हम पीछे मुड़कर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि सैमसंग पहले से ही इस फोन को बहुत ज्यादा संख्या में बेचने की योजना लेकर नहीं आई थी। सैमसंग ने पहले ही साफ कर दिया था कि ये फोन लिमिटेड एडिशन होगा। आपको लग सकता है कि सैमसंग ने ट्राइफोल्ड को इसलिए बंद कर दिया क्योंकि यह फ्लॉप हो गया था, लेकिन ऐसा नहीं है। यह फोन दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देशों में खूब बिका। इसे हर किसी के बीच लोकप्रिय बनाने का कंपनी का इरादा भी नहीं था। यह एक तरह से प्रदर्शन था यानी एक लिमिटेड एडिशन फोन था जिसके जरिए सैमसंग ने अपनी फोल्डेबल टेक्नीक का प्रदर्शन किया।

सैमसंग के उत्पादन बंद करने के कन्फर्मेशन से पहले ही ऐसे संकेत मिलने लगे थे कि यह फोन लंबे समय तक बाजार में नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग की वेबसाइट पर भविष्य में दोबारा स्टॉक आने की जानकारी देना बंद हो गया था और फोन को ‘सोल्ड आउट’ दिखाया जाने लगा था। यह फोन कभी भी टेलीकॉम कंपनियों या प्रमुख रिटेल सेलर्स के जरिए व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं था।

सिर्फ चंद लोगों के लिए सैमसंग ने लॉन्च किया था ये फोन

अगर आप ट्राइफोल्ड खरीदना चाहते थे तो आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। उदाहरण के लिए अमेरिका में यह सिर्फ सैमसंग की वेबसाइट और कुछ चुनिंदा ‘एक्सपीरियंस स्टोर्स’ पर ही उपलब्ध था। दक्षिण कोरिया में इसकी जबरदस्त मांग थी। कीमत ज्यादा होने के बावजूद हर एक यूनिट तुरंत बिक गई। अन्य देशों में इसे देखने का मौका बहुत कम मिला जिससे यह फोन और भी खास बन गया था।

फोन की कीमत काफी ज्यादा रही

पिछले साल के आखिर में ट्राइफोल्ड ने अपने दोहरे हिंज और लगभग 10 इंच की फोल्ड-आउट स्क्रीन से सबका ध्यान खींचा। यह फोन से ज्यादा टैबलेट जैसा था जो वास्तव में काफी शानदार दिखता था।  लेकिन इसकी कीमत जो 2899 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.69 लाख रुपये)। यह कीमत अधिकांश लोगों की पहुंच से बाहर थी, इसलिए केवल तकनीक के शौकीनों और शुरुआती यूजर्स को ही यह खरीदने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें 

डिवाइस की कीमत का आधा हिस्सा चुकाएं, बनें Galaxy S26 Ultra या Galaxy S26 Plus के मालिक, जानें सैमसंग का ऑफर 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments