
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ऑफर
Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की गई है। Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग के बाद सैमसंग का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत में 25,000 रुपये तक की कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन 200MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में प्राइस कट
सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में 20,100 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 1,09,899 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके आलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपयेका बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह सैमसंग का यह फोन 1,05,899 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
सैमसंग का यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह प्रीमियम स्मार्टफोन S-Pen सपोर्ट के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने के बाद भी काम करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।
| Samsung Galaxy S25 Ultra | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच, 2x डायनैमिक AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Exynos 2500 |
| स्टोरेज | 16GB, 1TB |
| कैमरा | 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP |
| बैटरी | 5000mAh, 25W, 15W |
| OS | Android 15, OneUI 7 |
यह फोन 6.9 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले क्वाड HD+ रेजलूशन और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W वायरलेस के साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें – PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM में आया बड़ा अपडेट, बिना पिन के ही कर पाएंगे UPI पेमेंट


