Wednesday, February 11, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy F70e First Impressions: सैमसंग का 'Overpriced' बजट फोन, 8GB के...

Samsung Galaxy F70e First Impressions: सैमसंग का ‘Overpriced’ बजट फोन, 8GB के जमाने में मिलेगा 4GB रैम


Samsung Galaxy F70e First Impressions- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA
सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

Samsung ने अपना बजट फोन Galaxy F70e हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन 6000mAh की बैटरी, मीडियाटेक के बजट डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग वाला पैनल दिया गया है। वहीं, फ्रंट में ट्रेडिशनल वॉटरनॉच डिजाइन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फीचर्स के मामले में यह चीनी ब्रांड के सस्ते फोन के मुकाबले ‘Overpriced’ है।

डिस्प्ले

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है। इस कीमत में मिलने वाले Realme P3x और Redmi Note 14 SE के डिस्प्ले में पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों फोन में AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F70e First Impressions Review

Image Source : SAMSUNG INDIA

सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो एक बजट 5G प्रोसेसर है। इसके साथ 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस प्राइस रेंज में आने वाले रियलमी और रेडमी के फोन में 6GB/8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ये फोन MediaTek Dimensity 7400 या बेहतर प्रोसेसर के साथ आते हैं।

बैटरी

सैमसंग के फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस कीमत में Realme P3x 5G में 6000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगा। वहीं, Redmi Note 14 SE में 5110mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। ये फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। सैमसंग का फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Samsung Galaxy F70e First Impressions

Image Source : SAMSUNG INDIA

सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

कैमरा

सैमसंग के नए लॉन्च हुए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। Realme P3x में भी 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Redmi Note 14 SE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा।

Samung Galaxy F70e First Impressions

Image Source : SAMSUNG INDIA

सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

क्यों है Overpriced?

इस समय ज्यादातर ब्रांड्स अपने बजट फोन 6GB/8GB रैम के साथ पेश कर रहे हैं। वहीं, सैमसंग का यह फोन 4GB/8GB रैम के साथ आता है। जिस प्राइस में सैमसंग ने 6GB रैम वाला फोन पेश किया है। उतने में कई ब्रांड 8GB रैम वाला फोन ऑफर कर रहे हैं। साथ ही, उनमें सैमसंग के मुकाबले ज्यादा बेहतर फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि इसे सैमसंग का Overpriced बजट स्मार्टफोन कहा जा सकता है।

Samsung Galaxy F70e के फीचर्स










Samsung Galaxy F70e फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
बैटरी 6000mAh, 25W
OS Android 16

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments