Saturday, July 12, 2025
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारRome Gas Depot Explosion: 21 Injured in Massive Blast | Italy News...

Rome Gas Depot Explosion: 21 Injured in Massive Blast | Italy News | इटली की राजधानी रोम के गैस डिपो में भीषण ब्लास्ट: 21 घायल; आसमान में धुएं का गुबार छाया, 300 मीटर दूर तक मलबा बिखरा


रोम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इटली की राजधानी रोम के एक पेट्रोल स्टेशन और गैस डिपो में भीषण ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट के बाद आग का एक बड़ा गोला आसमान में दिखाई दिया।

यह ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 8 बजे हुआ। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक मलबा बिखर गया।

यूके मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक के बाद एक दो ब्लास्ट हुए हैं। पहले विस्फोट से पहले गैस की गंध आ रही थी। इसके बाद दूसरा ब्लास्ट हुआ और आग का एक बड़ा गोला आसमान में छा गया।

रोम में ब्लास्ट से जुड़ी तस्वीरें….

तस्वीर गैस डिपो में ब्लास्ट के बाद उठने वाले आग के गोले की है।

तस्वीर गैस डिपो में ब्लास्ट के बाद उठने वाले आग के गोले की है।

हादसे के बाद लोगों को इलाके से निकाला गया

ब्लास्ट के बाद लोगों को घरों से निकाला गया है। इसके अलावा सभी वाहन चालकों को भी हटाया गया है।

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम के मेयर से बात की हैं। घटना स्थल के पास ही एक स्कूल था। हादसे के बाद 15 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मौके पर कई फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को तैनात किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments