Tuesday, April 7, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीRedmi A7 Pro 5G की लॉन्च तारीख आई सामने, साथ में रिवील...

Redmi A7 Pro 5G की लॉन्च तारीख आई सामने, साथ में रिवील हो गए कई फीचर्स


Redmi A7 Pro 5G भारत में इसी महीने लॉन्च होगा और आज सोमवार को शाओमी के सब-ब्रांड ने इस बात का ऐलान किया है। इसकी ज्यादातर डिटेल्स अभी सीक्रेट के तौर पर हैं लेकिन इसके टीजर से पता चलता है कि इसमें बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले होगा। इस हैंडसेट में 6300mAh बैटरी होगी जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होने जा रही है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G के हाइपरओएस 3 बेस्ड एंड्रॉइड 16 पर रन करने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 32-मेगापिक्सेल डुअल रियर कैमरा सिस्टम होने की बात कही जा रही है।

Redmi A7 Pro 5G की भारत में लॉन्च की तारीख जानिए

Redmi A7 Pro 5G को भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और इस हैंडसेट को A7 Pro के 5जी वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा जो कि ग्लोबल बाजारों में इस महीने की शुरुआत में इंट्रोड्यूस कराया गया था। इसकी लॉन्च तारीख के साथ कंपनी ने फोन के कुछ और फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी है।

डिस्प्ले और डिजाइन पर है क्या जानकारी

ब्रांड के मुताबिक इस हैंडसेट में अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। हालांकि रेडमी ने खास तौर पर डिस्प्ले साइज को रिवील नहीं किया है लेकिन फोन के फाइन प्रिंट इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये 6.9-इंच की स्क्रीन हो सकती है।

इस ब्रांड के फोन में ऑक्टा-कोर 5जी प्रोसेसर मिलने की पूरी उम्मीद है लेकिन इसका वेरिएंट अभी सामने आना बाकी है।

Redmi A7 Pro 5G का सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर को देखें तो Redmi A7 Pro 5G के एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर रन करने की उम्मीद है और इसमें कई एआई फीचर्स भी देखे जाएंगे। इसमें गूगल सर्कल टू सर्च और बिल्ट-इन जेमिनी वॉइस असिस्टेंट दिया जाएगा। कैमरे के लिए इसमें 32-मेगापिक्सेल डुअल एआई रियर कैमरा यूनिट मिलेगी और एआई इन्हांसमेंट का साथ मिलेगा।

Redmi A7 Pro 5G की बैटरी

इस फोन में 6300mAh बैटरी मिलेगा जिसे 6.9-इंच के फोन सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें 

jio का 28 दिन नहीं पूरे महीने चलने वाला नया प्लान, 1.5GB डेटा डेली और ढेरों बेनेफिट्स-कीमत आकर्षक





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments