
रियलमी पी4 लाइट 5जी
Realme P4 Lite India Launch: Realme P4 Lite को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। यह चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी की P सीरीज़ का लेटेस्ट वेरिएंट है। इस हैंडसेट में 6300mAh की बैटरी मिल रही है और 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4G LTE कनेक्टिविटी दी गई है। रियलमी अब इस फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। Realme P4 Lite 5G नाम से आने वाला यह हैंडसेट जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Realme फोन के लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट बनाई गई है, जिसमें इसके डिजाइन के साथ-साथ लॉन्च की झलक भी दिखाई गई है।
यह फोन Realme P4 Lite का 5G वेरिएंट होने वाला है, जिसे भारत में पिछले महीने 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 4GB रैम और 64GB रैम वाले बेस मॉडल के लिए 9,999 रुपये रखी गई थी। यह हैंडसेट फिलहाल Flipkart पर बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू रंगों में उपलब्ध है।
Realme P4 Lite 5G के संभावित डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4 सीरीज के एक अननोन फोन के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट अब लाइव हो गई है। हालांकि माइक्रोसाइट डिवाइस का नाम नहीं बताती है लेकिन इसके URL से कन्फर्म होता है कि आने वाले स्मार्टफोन को Realme P4 Lite 5G के रूप में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट Flipkart के जरिए भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा।
कंपनी ने हैंडसेट के डिजाइन की झलक भी दिखाई है। इसके रियर पैनल पर तीन अलग-अलग कटआउट हैं, जिनमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक और कटआउट है, जिसमें LED फ्लैश होने की उम्मीद है। हालांकि, Realme P4 Lite 5G के बारे में और जानकारी जैसे कि भारत में इसकी लॉन्च डेट, चिपसेट, बैटरी कैपिसिटी, कैमरा कॉन्फिगरेशन और कीमत के बारे में अभी तक बताया नहीं गया हैं।
Realme P4 Lite को जानें
Realme P4 Lite में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz तक की रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 6300mAh की बैटरी है और यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें
लैपटॉप कीमतों में 30-35 परसेंट इजाफा होने की संभावना, आखिर क्यों होगा ये प्राइस हाइक-जानें रिपोर्ट


