Tuesday, March 24, 2026
HomeखेलRajasthan Royals Owner Update; Kal Somani Consortium

Rajasthan Royals Owner Update; Kal Somani Consortium


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार टीम की बिक्री फाइनल हो गई। बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कंसोर्टियम ने 1.6

.

इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL इतिहास की सबसे महंगी बिकने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है। इस सौदे ने दिखा दिया है कि पिछले डेढ़ दशक में IPL टीमों की वैल्यू में कितनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, तब राजस्थान रॉयल्स को करीब 67 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। उस समय इसकी कीमत लगभग 260 से 270 करोड़ रुपए के आसपास थी। अगर उस राशि को आज की वैल्यू में देखा जाए तो यह करीब 628 करोड़ रुपए के बराबर बैठती है।

अब 2026 में यही फ्रेंचाइजी करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग ₹15,289 करोड़) में बिकी है। यानी, मौजूदा वैल्यू की तुलना 2008 की आज की कीमत (₹628 करोड़) से करें, तो राजस्थान रॉयल्स की कीमत में करीब 24 गुना का उछाल आया है।

दरअसल, काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत के एक प्रमुख उद्यमी हैं। सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स में निवेशक रहे हैं। उन्होंने 2021 में फ्रेंचाइजी में निवेश किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि IPL और राजस्थान रॉयल्स में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं और वे इस निवेश को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सोमानी ने टेक्नोलॉजी, एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं। इस नई डील के साथ खेल जगत में उनका निवेश और मजबूत हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे:2019 से टीम के साथ हैं; संजू सैमसन ट्रेड होकर CSK चले गए थे

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। 2026 के लिए हुए IPL के मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ट्रेड विंडो के जरिये सीएसके में चले गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments