Tuesday, March 24, 2026
Homeशिक्षाRajasthan RBSE 10th Result 2026 Live: खत्म हुआ इंतजार, राजस्थान बोर्ड ने...

Rajasthan RBSE 10th Result 2026 Live: खत्म हुआ इंतजार, राजस्थान बोर्ड ने जारी किए 10वीं क्लास के नतीजे; यहां हैं लेटेस्ट अपडेट्स


राजस्थान बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए आज का दिन खास है, पहले माना जा रहा था कि 20 मार्च को राजस्थान बोर्ड के 10वीं परिणाम  (RBSE 10th Result 2026) जारी होगा, लेकिन रिजल्ट आज दोपहर जारी किया गया. इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही सभी अपने राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 

कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा?

राजस्थान 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी तक चली थीं. इस दौरान पूरे राज्य में परीक्षा का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया था. बोर्ड ने राज्यभर में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जहां अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं कराई गईं. कुल मिलाकर 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई.

पहली बार मार्च में राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

इस बार बोर्ड के नतीजे मार्च में जारी होंगे, ये पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड मार्च में नतीजे जारी करेगा. अब तक राजस्थान बोर्ड के नतीजे मई में जारी होते आए हैं.

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट डायरेक्ट लिंक (RBSE 10th Result 2026 Official Website): 

rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे देखें (How to Check RBSE 10th Result 2026)

ऊपर दिए गए किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
RBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
अपना Roll Number दर्ज करें
Submit बटन पर क्लिक करें
स्क्रीन पर आपका राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट दिख जाएगा
भविष्य के लिए प्रिंट / PDF सेव कर लें

इंटरनेट नहीं है? टेंशन न लें, मोबाइल से ऐसे देखें रिजल्ट

अगर रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश हो जाए या आपके पास इंटरनेट उपलब्ध न हो, तो आप अपने मोबाइल मैसेज के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. मैसेज में ‘RAJ10’ टाइप करें. इसे 56263 पर भेज दें, कुछ ही समय में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल में मैसेज के रूप में आ जाएगा. इस तरह आप बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं और किसी भी तरह की चिंता से बच सकते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments