Thursday, September 4, 2025
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारPutin Vs Trump; PM Narendra Modi Xi Jinping | US India China...

Putin Vs Trump; PM Narendra Modi Xi Jinping | US India China Russia | ट्रम्प से पुतिन बोले-मोदी-जिनपिंग से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- यूक्रेन जंग को भारत बढ़ावा दे रहा


बीजिंग3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मोदी और पुतिन ने चीन में आयोजित SCO समिट के दौरान अनौपचारिक बातचीत की थी। दोनों हाथ पकड़े नजर आए थे। - Dainik Bhaskar

मोदी और पुतिन ने चीन में आयोजित SCO समिट के दौरान अनौपचारिक बातचीत की थी। दोनों हाथ पकड़े नजर आए थे।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प से कहा, ‘आप भारत या चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा- अमेरिका इन देशों पर ज्यादा टैरिफ और प्रतिबंध लगाकर दबाव बनाना चाहता है।

चीन के विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के बाद बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने ट्रम्प प्रशासन पर एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

दरअसल, ट्रम्प भारत पर कई बार रूसी तेल खरीदने के कारण, यूक्रेन जंग को बढ़ावा देने में रूस का साथ देने का आरोप लगा चुके हैं। ट्रम्प अपने टैरिफ को जंग सुलझाने वाला हथियार बताते हैं,

ट्रम्प ने बुधवार को द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो में कहा था कि इस नीति की वजह से अमेरिका को ताकत मिलती है। ट्रम्प ने टैरिफ को जादुई हथियार कहा और दावा किया इसके जरिए उन्होंने 7 जंग रोकी हैं।

पुतिन बोले- ट्रम्प रूढ़ीवादी मानसिकता वाले इंसान

पुतिन ने कहा कि भारत और चीन का इतिहास हमलों से भरा है। अगर इन देशों का कोई नेता कमजोरी दिखाएगा, तो उसका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है।

उन्होंने अमेरिका के रवैये को पुराना और रूढ़ीवादी मानसिकता वाला बताया। पुतिन ने कहा, ‘औपनिवेशिक युग अब खत्म हो चुका है। अमेरिका को समझना होगा कि वह अपने पार्टनरों से ऐसी भाषा में बात नहीं कर सकता।’

हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में तनाव कम होगा और सामान्य राजनीतिक बातचीत फिर शुरू होगी। पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत रूसी तेल खरीदने के कारण अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है, और चीन अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में उलझा है।

SCO में एकसाथ नजर आए मोदी, पुतिन और जिनपिंग

1 सितंबर को चीन के तियानजिन में SCO की बैठक हुई। बैठक से पहले फोटो सेशन के दौरान भारतीय पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए।

तीनों नेताओं को एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए भी देखा गया। भारत, चीन और रूस के नेताओं ने आपसी दोस्ती का प्रदर्शन किया, जिससे अमेरिका बेचैन हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को विशेष और विश्वसनीय साझेदार बताया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों को दोस्त होना चाहिए।

तस्वीर SCO ग्रुप फोटो सेशन के बाद रूस, भारत और चीन के नेताओं की है।

तस्वीर SCO ग्रुप फोटो सेशन के बाद रूस, भारत और चीन के नेताओं की है।

मोदी-पुतिन ने कार में 1 घंटे गोपनीय बातचीत की

SCO समिट के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय बातचीत की थी। खासबात यह रही कि पुतिन, मोदी को अपनी लग्जरी कार AURUS लिमोजिन में साथ बैठाकर ले गए।

रास्ते में दोनों नेताओं के बीच वन-टू-वन बातचीत की। होटल पहुंचने के बाद भी वे कार से नहीं उतरे और करीब 50 मिनट तक बातचीत करते रहे थे।

मॉस्को के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कार में हुई यह चर्चा शायद दोनों नेताओं के बीच सबसे अहम और गोपनीय बातचीत रही, जिसमें ऐसे मुद्दे शामिल थे जिन पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की जानी थी।

SCO की बैठक से पहले मोदी और पुतिन ने अनौपचारिक मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया।

SCO की बैठक से पहले मोदी और पुतिन ने अनौपचारिक मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया।

मोदी और पुतिन द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार से रवाना हुए थे। कार में ही उन्होंने करीब 50 मिनट तक बातचीत की।

मोदी और पुतिन द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार से रवाना हुए थे। कार में ही उन्होंने करीब 50 मिनट तक बातचीत की।

ट्रम्प के सलाहकार बोले थे-मोदी को पुतिन-जिनपिंग के साथ देखना शर्मनाक

ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और चीन के नेताओं के साथ नजदीकियों पर आपत्ति जताई थी।

नवारो ने कहा था कि मोदी का शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ खड़ा होना शर्मनाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि पता नहीं मोदी क्या सोच रहे हैं, हमें उम्मीद है कि वे समझेंगे कि उन्हें रूस की बजाय हमारे साथ होना चाहिए।

भारत पर कुल 50% अमेरिकी टैरिफ लगा

ट्रम्प ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर कुल 50% टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ 25% बेस टैरिफ और 25% एक्स्ट्रा टैरिफ को मिलाकर बना है।

भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ को लेकर ट्रम्प का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीद कर खुले बाजार में बेच रहा है। इससे पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखने में मदद मिल रही है।

हालांकि, भारत ने इससे इनकार किया है। भारत सरकार का कहना है कि वो अपने किसानों और लोगों के हित के अनुसार ही कदम उठाएगा, किसी के दबाव में नहीं। वही, चीन पर फिलहाल 30% लगा हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments