Thursday, November 6, 2025
HomeखेलPM Modi salutes cricketer Renuka Thakur mother Shimla Himachal | PM से...

PM Modi salutes cricketer Renuka Thakur mother Shimla Himachal | PM से मिलीं हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका: मोदी बोले-आपकी मां को विशेष प्रणाम, बहुत संघर्ष किया; PT टीचर के कहने पर बेटी को अकादमी भेजा था – Shimla News


PM मोदी ने रेणुका ठाकुर की मां को किया प्रणाम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की बेटी एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर से मुलाकात की। पीएम ने रेणुका को कहा कि आपकी माता जी के लिए तो विशेष रूप से प्रणाम करुंगा। उन्होंने कठिन जीवन में आपके लिए इतना संघर्ष किया। एक मां इ

.

पीएम मोदी ने यह बात वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीते कल भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात के दौरान कही।

दरअसल, शिमला जिला के रोहड़ू के पारसा गांव की रेणुका ठाकुर को उनकी मां सुनीता ठाकुर ने कठिन परिस्थितियों में बड़ा किया है। रेणुका जब मात्र दो साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद, मां ने ही रेणुका ठाकुर और बड़े भाई का पालन पोषण किया।

PM मोदी भारतीय महिला क्रिकेटर से बात करते हुए।

PM मोदी भारतीय महिला क्रिकेटर से बात करते हुए।

पिता क्रिकेट के शौकीन थे

रेणुका के पिता खुद क्रिकेट के फैन थे। खासकर विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर को बहुत मानते थे। इसी वजह से उन्होंने बेटे एवं रेणुका के भाई का नाम विनोद रखा। रेणुका के पिता चाहते थे कि उनके बच्चे कब्बडी और क्रिकेटर प्लेयर बने। रेणुका ठाकुर ने पिता का सपना पूरा कर दिया है। यह सब उनकी मां के प्रयासों से संभव हो गया है।

रेणुका ने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय पाठशाला में की। इस दौरान रेणुका गांव के लड़कों और भाई के साथ क्रिकेट खेलती थी। रेणुका की गेंदबाजी देखकर पेशे से पीटी टीचर भूपेंद्र ठाकुर प्रभावित हुए। उन्होंने अपनी भाभी को सुझाव दिया कि रेणुका को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) अकादमी धर्मशाला में डाल दो।

रेणुका की मां ने भी जेठ की बात मानकर साल 2009 रेणुका को HPCA में डाल दिया। यहीं से रेणुका ने हिमाचल की अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के लिए खेलना शुरू किया।

रेणुका ठाकुर की मां सुनीता ठाकुर।

रेणुका ठाकुर की मां सुनीता ठाकुर।

रेणुका ने 2021 में T-20 में डेब्यू किया

अक्टूबर 2021 में रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 और फरवरी 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रेणुका सिंह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्हें साल 2022 में ICC द्वारा ‘इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मानित किया जा चुका है।

टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी की

वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट में रेणुका सिंह ठाकुर ने 7 मैचों में से 5 में हिस्सा लिया। रेणुका ने कुल 3 विकेट हासिल किए। रेणुका ठाकुर को ज्यादा विकेट भले नहीं मिले, लेकिन रेणुका ने सभी मैचों में किफायती गेंदबाजी की। हालांकि, फाइनल मुकाबले में रेणुका की गेंद पर दो कैच भी ड्रॉप हुए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments