Tuesday, March 3, 2026
Homeव्यापारPakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000...

Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार


Pakistan Stock Market: पाकिस्तान के शेयर बाजार के लिए हफ्ते की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती कारोबार के पहले घंटे के भीतर ही KSE-100 Index में करीब 9% तक की गिरावट दर्ज की गई और इंडेक्स लगभग 15,000 अंक तक नीचे चला गया. तेज बिकवाली के चलते KSE-30 Index सर्किट लिमिट से नीचे फिसल गया, जिसके बाद कुछ समय के लिए कारोबार रोकना पड़ा. इस अचानक गिरावट से निवेशकों में हड़कंप मच गया.

क्यों गिरा बाजार?

विश्लेषकों के अनुसार यह गिरावट कंपनियों के तिमाही प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक तनाव के कारण आई है. Middle East में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता पैदा कर दी है. हालिया हमलों और जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को कम कर दिया है, जिसका असर क्षेत्रीय बाजारों पर भी पड़ा.

पाकिस्तान पर ज्यादा असर क्यों?

पाकिस्तान भौगोलिक रूप से ईरान के करीब है और ऊर्जा आपूर्ति के संदर्भ में भी क्षेत्रीय स्थिरता उस पर सीधा प्रभाव डालती है. यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा खिंचता है तो तेल और गैस की सप्लाई बाधित हो सकती है. आयात बिल बढ़ सकता है. महंगाई और चालू खाते का दबाव बढ़ सकता है. इन आशंकाओं ने निवेशकों को बड़े पैमाने पर बिकवाली के लिए प्रेरित किया.

किन सेक्टरों में ज्यादा गिरावट?

गिरावट केवल एक-दो सेक्टर तक सीमित नहीं रही, बल्कि लगभग सभी प्रमुख सेक्टर दबाव में रहे:

बैंकिंग शेयर: MCB Bank Habib Bank Limited Meezan Bank

एनर्जी सेक्टर: Pakistan Petroleum Limited Oil and Gas Development Company Pakistan Oilfields Limited

इसके अलावा फर्टिलाइजर, सीमेंट, पावर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी व्यापक बिकवाली दर्ज की गई. बाजार की दिशा अब काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि पश्चिम एशिया में तनाव किस स्तर तक जाता है और तेल की कीमतों में कितनी स्थिरता आती है. यदि भू-राजनीतिक हालात और बिगड़ते हैं, तो पाकिस्तान समेत पूरे क्षेत्र के बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में भारी तनाव से भारतीय बाजार में हड़कंप, जानिए मार्केट क्रैश की 4 बड़ी वजहें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments