Wednesday, March 4, 2026
HomeBreaking NewsPakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की...

Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह की पाकिस्तान की 7 चौकियां


नंगरहार-खैबर तोरखाम बॉर्डर पर अफगानिस्तान की सेना ने अपनी पकड़ काफी मजबूत की है. मंगलवार तड़के सुबह डूरंड लाइन क्रॉस करके पाकिस्तानी सेना की 7 पोस्टों को तबाह करने और वहां पर मौजूद सैनिकों को मारने के बाद अफगानिस्तान की सेना ने बुधवार को तोरखाम बॉर्डर की तरफ 205 अल बद्र कोर की विशेष टुकड़ियां भेजी.

ये टुकड़ियां जहां एक तरफ तोरखाम बॉर्डर के पास पहाड़ी के ऊपर मौजूद पाकिस्तानी पोस्टों को ध्वस्त कर रही हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखाम सीमा के गेट पर 100 से ज्यादा अफगान सेना के हथियारबंद सैनिक मौजूद हैं जो पाकिस्तानी सैनिकों को देखते ही निशाना बना रहे हैं.

पाकिस्तान सैनिकों को अफगान सेना के स्नाइपर्स ने मार गिराया
बुधवार सुबह 10 बजे जहां एक तरफ पहले अफगान सेना ने तोरखाम बॉर्डर के पास लंडी कोटल सेक्टर में मौजूद पाकिस्तानी सेना की पोस्टों पर आर्टिलरी और रॉकेट लांचर से गोले दाग कर उसे ध्वस्त कर दिया तो दूसरी तरफ दोपहर साढ़े 10 बजे के आसपास तोरखाम बॉर्डर के गेट पर खड़े पाकिस्तानी सेना के सैनिक को अफगान सेना के स्नाइपर ने मार गिराया.

अफगान सेना ने पाकिस्तान सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर
पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर तोरखाम बॉर्डर सबसे अहम बॉर्डर जहां से पाकिस्तान और अफगानिस्तान का वित्तीय कारोबार भी चलता है और इस जगह पर पाकिस्तान की सेना खासी संख्या में थी लेकिन अफगान सैनिकों ने पिछले 7 दिनों में पाकिस्तानी सेना को इस अहम सीमा को छोड़ कर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और पाकिस्तानी सैनिक अपनी जान बचाने के लिए जानकारी के मुताबिक तोरखाम गेट से 6 किलोमीटर दूर चले गए हैं.

8 सिक्योरिटी पोस्ट पर अफगानिस्तान की सेना का कब्जा
इधर, मंगलवार को इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान की तरफ से रक्षामंत्रालय ने बयान जारी किया था. इसमें उप प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नुसरत ने जानकारी देते हु्ए कहा कि अफगानिस्तान सेना ने पाकिस्तान के सैन्य शासित आठ सिक्योरटी पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. इनमें कंधार में पांच, खोस्त में दो और जाबुल में एक पोस्ट पर कब्जा किया गया है. दोनों पक्षों की तरफ से झड़पें जारी हैं.

यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments