
वनप्लस 15 या गूगल पिक्सल 10
OnePlus 15 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन है। वनप्लस का यह फोन जबरदस्त कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसे अब तक का सबसे तगड़ा एंड्रॉइड फोन कहा जा रहा है। OnePlus 15 का सीधा मुकाबला Google Pixel 10 से है, जिसे गूगल ने कुछ महीने पहले भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। OnePlus 15 की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं, Google Pixel 10 की कीमत 79,999 रुपये है। आइए, जानते हैं OnePlus का यह फोन Google Pixel 10 के मुकाबले बेहतर है या नहीं?
OnePlus 15 vs Google Pixel 10
OnePlus 15 का लुक और डिजाइन OnePlus 13s की तरह ही है। यह फोन 6.78 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस के इस फोन का डिस्प्ले 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलेगा।
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गूगल के इस प्रीमियम फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2424 पिक्सल है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का सपोर्ट मिलता है। फोन का डिस्प्ले 200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
| OnePlus 15 | Google Pixel 10 | |
| डिस्प्ले | 6.78 इंच, AMOLED, 120Hz | 6.3 इंच, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 | Tensor G5 |
| स्टोरेज | 16GB RAM, 512GB | 12GB RAM, 256GB |
| बैटरी | 7300mAh, 120W, 50W | 4970mAh, 30W, 15W |
| कैमरा | 50MP + 50MP + 50MP, 32MP | 48MP +13MP+10.8MP, 10.5MP |
| OS | Android 16 | Android 16 |
परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर?
OnePlus 15 में कंपनी ने सबसे तगड़ा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर यूज किया है। वहीं, Google Pixel 10 में इन हाउस Tensor G5 प्रोसेस दिया गया है। वनप्लस में 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलता है। OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15 का पलड़ा भारी दिखता है।
कैमरा के मामले में कौन है बेहतर?
OnePlus 15 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है। Google Pixel 10 में 48MP का क्वाड फेज डिविजन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 13MP और 10.8MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें –
OnePlus 15 लॉन्च होते ही सस्ता हुआ OnePlus 13R, हजारों रुपये घटी कीमत


