Wednesday, October 29, 2025
HomeखेलOman to replace Pakistan in Junior Hockey World Cup | जूनियर हॉकी...

Oman to replace Pakistan in Junior Hockey World Cup | जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जगह ओमान खेलेगा: टूर्नामेंट 28 नवंबर से तमिलनाडु में; पाकिस्तान ने पहले ही नाम वापस ले लिया था


स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सुल्तान ऑफ जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अंडर-23 खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए थे। - Dainik Bhaskar

सुल्तान ऑफ जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अंडर-23 खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए थे।

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जगह ओमान खेलेगा। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। ओमान को यह मौका इसलिए मिला क्योंकि वह जूनियर एशिया कप 2024 में पाकिस्तान के बाद सबसे ऊंची रैंक वाली टीम थी।

टूर्नामेंट तमिलनाडु चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। मैच 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेंगे। पहली बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप (मेंस और विमेंस) में 24-24 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का पिछला सीजन 2023 में मलेशिया के कुआलालंपुर में हुआ था। इसे जर्मनी ने जीता था।

पाकिस्तान ने नाम वापस लिया 24 अक्टूबर को पाकिस्तान की टीम ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया था। FIH ने उस समय कहा, ‘पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि उसकी टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी।

पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

भारत ने 2023 में चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही 2-1 से हराया था।

भारत ने 2023 में चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही 2-1 से हराया था।

हॉकी एशिया कप से भी हट गया था पाकिस्तान पाकिस्तान ने पिछले महीने बिहार के राजगीर स्टेडियम में आयोजित हॉकी एशिया कप से भी नाम वापस ले लिया था। ओमान भी हट गया था। उनकी जगह बांग्लादेश और कजाकिस्तान को टूर्नामेंट में जगह दी गई थी।

भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप का टाइटल जीता था।

भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप का टाइटल जीता था।

टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार किया भारतीय टीम ने 28 सितंबर को एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। जीत के बाद टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारत ने यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था। नकवी ACC चेयरमैन होने के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ भी हैं। साथ ही वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

ACC चीफ मोहसिन नकवी (बाएं से तीसरे) ट्रॉफी देने के लिए भारतीय कप्तान का इंतजार करते हुए।

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए फाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। टूर्नामेंट में 3 बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। एशिया कप के बाद भारतीय विमेंस टीम ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया के सामने क्यों पिट गई टीम इंडिया, हार के 5 कारण

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज हार चुकी है। तीन मैचों के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की। दोनों ही वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बुरी तरह पिट गई। भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे पांच बड़े कारण रहे। इन सभी को एक-एक कर जानते हैं। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments