Tuesday, March 3, 2026
HomeBreaking NewsO Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो'...

O Romeo BO Day 17: ‘द केरल स्टोरी’ ने बिगाड़ा ‘ओ रोमियो’ का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन


शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ से उम्मीद थी कि ये फिल्म एक्टर के करियर को फिर से टॉप पर ले आएगी लेकिन ये  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड ये एक्शन रोमांटिक थ्रिलर वो मैजिक क्रिएट नहीं कर पाई जो उनकी शाहिद संग पिछली फिल्मों (कमीने, हैदर, रंगून) ने किया था और ये ऑडियंस को थिएटर तक खींचने में फेल रही. ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और अब इसे विवादित मूवी द केरल स्टोरी 2 से भी टक्कर लेनी पड़ रही है जिसके चलते  ‘ओ’ रोमियो’ की कमाई पर काफी असर पड़ा. इसी के साथ जान लेते हैं कि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 17वें दिन कितनी कमाई की है?

‘ओ’ रोमियो’ ने रिलीज के 17वें दिन कितना किया कलेक्शन?
शाहिद कपूर को ‘ओ’ रोमियो’ में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ़ मिली है  लेकिन फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई. इसने पहले वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर ये धाक जमाने में असफल साबित हुई और इसकी कमाई दिन ब दिन गिरती चली गई यहां तक कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड पर भी खास कमाई नहीं कर पाई है. दरअसल नई रिलीज द केरल स्टोरी 2 के आने से इसकी कमाई को झटका लगा है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘ओ’ रोमियो’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ की कमाई की थी.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपये रहा.
  • इसके बाद ‘ओ’ रोमियो’ ने रिलीज के 15वें दिन 1.15 करोड़ कमाए. वहीं 16वें दिन का कलेक्शन 1.3 करोड़ रुपये रहा.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 1.20 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘ओ’ रोमियो’ का 17 दिनों का कुल कलेक्शन अब 65.20 करोड़ रुपये हो चुका है.
  • वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 101 करोड़ रुपये है. फिल्म आखिरकार ग्लोबली 100 करोड़ रुपये पार कर गई है.

ऑक्यूपेंसी
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की लीड रोल वाली ‘ओ’ रोमियो’ की रविवार, 1 मार्च, 2026 को हिंदी में कुल 12.81% ऑक्यूपेंसी थी।

‘ओ’ रोमियो’ के बारे में और जानें
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. यह हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है, जिसमें शाहिद ने उस्तारा और तृप्ति ने अफशा कुरैशी का रोल किया है. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी हैं. इस बीच, विशाल भारद्वाज ने न सिर्फ इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट किया है, बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी कंपोज किया है. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments