Saturday, April 4, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीNothing Phone (4a) Pro Review: प्रीमियम फीचर वाला दमदार फोन, कैमरा करेगा...

Nothing Phone (4a) Pro Review: प्रीमियम फीचर वाला दमदार फोन, कैमरा करेगा ‘सरप्राइज’


Highlights

  • 140x जूम कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन
  • इस फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और देखने में यह काफी आकर्षक लगता है।
  • Nothing Phone (4a) Pro के बैक में यूनीक Glyph लाइटिंग दी गई है।

Nothing Phone (4a) Pro Review: नथिंग ने अपनी नई Phone (4a) सीरीज में दो मिड बजट के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। नथिंग अपने फोन में यूनीक डिजाइन देने के लिए जाना जाता है। इस सीरीज के प्रो मॉडल Phone (4a) Pro के बैक में भी आपको ऐसा ही यूनीक Glyph लाइटिंग देखने को मिलती है, जो नोटिफिकेशन डिस्प्ले का भी काम करता है। नथिंग का यह फोन 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। हमने इसके 12GB RAM + 256GB वाले टॉप मॉडल को कुछ दिनों तक यूज किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं…

Nothing Phone (4a) Pro के फीचर्स










Nothing Phone (4a) Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
स्टोरेज 12GB + 256GB
बैटरी 5400mAh, 50W
कैमरा 50MP + 50MP+ 8MP, 32MP
OS Android 16, Nothing OS 4.1

Nothing Phone (4a) Pro का डिजाइन

नथिंग ने अपने इस फोन में लीक से हटकर काम किया है। कंपनी ने इसमें ट्रांसपैरेंट डिजाइन इस्तेमाल नहीं किया है। साथ ही, कैमरा मॉड्यूल में भी आपको यूनिकनेस देखने को मिलती है। इस फोन के बैक में एक बड़ा कैमरा सेंसर दिया गया है। ठीक उसके नीचे एक पिल शेप वाला हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें दो कैमरे लगे हैं। साथ ही, इसके एक सेकेंडरी LED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें नोटिफिकेशन, Glyph लाइटिंग देखे जा सकते हैं।

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

फोन की बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो फोन का लुक प्रीमियम है और इसमें मैटलिक फिनिशिंग देखने को मिलती है। नीचे की तरफ साइड में नथिंग की ब्रांडिंग और एक रिंग देखने को मिलती है। इस फोन के लेफ्ट साइड में कंपनी ने एक असेंशियल बटन दिया है। वहीं, राइट में ऊपर वॉल्यूम ट्रैकर और नीचे पावर बटन दिया गया है। इस फोन के नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, सिम स्लॉट और सेंटर में USB Type C पोर्ट मिलता है।

हमें इस फोन का डिजाइन काफी यूनीक और अच्छा लगा है। यह काफी प्रीमियम फील देता है। इसकी मैटलिक फिनिशिंग और बैक पैनल में दिया गया यूनीक Glyph Matrix आपको अपनी और आकर्षित करता है। फोन के ओवरऑल डिजाइन को पिछले साल आए Phone (3a) Pro के मुकाबले अपग्रेड किया गया है।

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

Nothing Phone (4a) Pro का डिस्प्ले

नथिंग का यह फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले काफी चौड़ा है, जिसकी वजह से इसे जब आप हाथ में लेंगे तो इसकी चौड़ाई का अंदाजा होगा।

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

फोन के डिस्प्ले में अडेप्टिव ब्राइटनेस, HDR बूस्टिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके एक्सपीरियंस की बात करें तो ब्राइटनेस फुल करने के बाद आपको सूरज की सीधी रोशनी यानी आउटडोर में डिस्प्ले पर सबकुछ साफ दिखता है। इंडोर में भी फोन की डिस्प्ले क्वालिटी काफी उम्दा है। आप इसमें अपने पसंदीदा वेब सीरीज, मूवीज आदि को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। हमने इस फोन के डिस्प्ले पर वीडियो प्ले करके देखा। डिस्प्ले की क्वालिटी जबरदस्त लगी।

Nothing Phone (4a) की परफॉर्मेंस

नथिंग का यह फोन Qualcomm के प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में प्रीमियम रेंज वाला Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर यूज किया है, जो 4nm Gen 2 TSMC प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इस फोन कुछ गेम्स भी खेलकर देखे हैं। फोन में हैंग होने या बैक पैनल गर्म होने की समस्या नहीं दिखी। 

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

Nothing Phone (4a) की तरह ही यह फोन भी Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर काम करता है, जो नियर स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस देगा। फोन सेट-अप करते समय आपके पास Nothing या फिर Google UI में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर, आप चाहते हैं कि इस फोन को एक्चुअल Google UI पर यूज करें, तो आपको फोन में आम Android फोन की तरह आइकन्स आदि मिलेंगे। वहीं, अगर आपको नथिंग का यूआई यूज करना है, तो नथिंग का OS सेलेक्ट कर सकते हैं।

मैनें इस फोन में Nothing OS सेलेक्ट किया है, जो काफी यूनीक है। इसके ऐप आइकन से लेकर Widgets आदि में यूनिकनेस दिख जाएगी। सॉफ्टवेयर के मामले में भी नथिंग का यह फोन आपको ब्लॉटवेयर फ्री यानी स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस कराएगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस यूजर इंटरफेस में कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिया है, जिसकी वजह से ऐप ड्रॉअर और इंटरफेस को अपने हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

Nothing Phone (4a) Pro की बैटरी

यह फोन 5,900mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 50W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया है। साथ ही, यह 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन के साथ भी चार्जर नहीं दिया है आप इसके कम्पैटिबल CMF 65W  वाला चार्जर को अलग से खरीद सकते हैं। मैनें इसी चार्जर से फोन को चार्ज किया है। फोन चार्ज करने में 60 से 65 मिनट का समय लगता है। इस फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है। आप इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद डेढ़ से दो दिन तक आराम से यूज कर सकते हैं।

Nothing Phone (4a) Pro का कैमरा

Phone (4a) की तरह ही इस फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन और EIS फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में Sony का सेंसर यूज किया गया है। इस बड़े कैमरा सेंसर के अलावा 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के कैमरे की परफॉर्मेंस की बात करें तो डे लाइट में इससे आप अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। यही नहीं, लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी में भी यह फोन अच्छा है।

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

अगर, आपको Vlogging करनी है या फिर आप सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी अपलोड करना पसंद करते हैं, तो इसके फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर भी आपको अच्छी लगेगी। इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन के मुकाबले इसका कैमरा बेहतर है। फोन की सबसे अच्छी बात हमें यह लगी कि 140x जूम पर भी पिक्चर की क्वालिटी ठीक ठाक है।

Nothing Phone (4a) Pro क्यों खरीदें?

नथिंग का यह फोन 40,000 रुपये की प्राइस रेंज में आता है। इस प्राइस रेंज में आपको OnePlus, Google Pixel, Samsung जैसे ब्रांड्स के मिड बजट फोन मिलते हैं। उन फोन्स के मुकाबले Phone (4a) Pro का डिजाइन काफी यूनीक है। साथ ही, इस फोन की परफॉर्मेंस भी काफी बेहतर है। इसमें 4nm चिपसेट यूज किया गया है। इसके अलावा 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की कैमरा क्वालिटी भी जबरदस्त है।

Nothing Phone 4a pro review

Image Source : INDIA TVनथिंग फोन 4a प्रो रिव्यू

Nothing Phone (4a) Pro क्यों नहीं खरीदें?

हमें इस फोन में केवल एक ही कमी लगी है कि इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन्स होने के बावजूद कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग नहीं दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स को फोन की चौड़ाई शायद अच्छी न लगे। इसके अलावा फोन अपनी कीमत के हिसाब से ‘वैल्यू फॉर मनी’ है।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S26 सीरीज में एक और फोन की एंट्री? Geekbench पर सामने आए फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments