Monday, March 2, 2026
Homeशिक्षाNEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय...

NEET UG 2026: 8 मार्च को बंद होगा रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां


देशभर में मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए NEET UG सबसे जरूरी परीक्षा है. हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश पाने के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं, अगर आप भी साल 2026 में मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है. NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म भर लें और किसी भी तरह की गलती से बचें. तो आइए जानते हैं कि NEET UG 2026 फॉर्म भरते समय भूलकर भी न कौन सी 5 गलतियां करें. 

NEET UG 2026 की जरूरी डेट्स

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 8 फरवरी 2026 है. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे तक) है. इसके अलावा शुल्क भुगतान की अंतिम समय सीमा 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक) है. वहीं सुधार (Correction) की अवधि 10 मार्च से 12 मार्च 2026 है. इसके साथ ही परीक्षा की तारीख 3 मई 2026 है. ध्यान रहे कि अंतिम दिन सर्वर पर ज्यादा लोड हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि 2–3 दिन पहले ही आवेदन पूरा कर लें. 

फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

1. गलत व्यक्तिगत जानकारी भरना – नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और कैटेगरी जैसी जानकारी अपने 10वीं के प्रमाण पत्र और आधार कार्ड से मिलाकर ही भरें. छोटी सी गलती भी परेशानी खड़ी कर सकती है.

2. गलत फोटो या हस्ताक्षर अपलोड करना – फोटो और सिग्नेचर तय साइज, फॉर्मेट और बैकग्राउंड के अनुसार ही अपलोड करें. नियमों का पालन न करने पर आवेदन रद्द हो सकता है. 

3. अधूरा या असफल भुगतान – शुल्क भुगतान करते समय पेज को बार-बार रिफ्रेश न करें. जब तक कन्फर्मेशन मैसेज न मिले, इंतजार करें. भुगतान के बाद कंफर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड करें. 

4. कैटेगरी चुनना – जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस में से सही कैटेगरी चुनें. आवेदन के समय वैध प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए. 

5. आखिरी दिन फॉर्म भरना – अंतिम दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है, जिससे तकनीकी समस्या आ सकती है. इसलिए पहले ही आवेदन कर लेना समझदारी है. 

ऐसे करें आवेदन

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

3. अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.

4. पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.

5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें.

6. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें.

7. फॉर्म जमा कर पुष्टि पेज डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट में 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसिल की खबर निकली फेक, CBSE ने जारी किया खंडन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments