Friday, April 10, 2026
HomeखेलMukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes

Mukul Choudhary on Dhonis Helicopter Shot & KKR Sixes


स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। - Dainik Bhaskar

मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कहा कि वे खुद को एमएस धोनी जैसा फिनिशर बनाना चाहते हैं। जियोहॉटस्टार से बातचीत में उन्होंने बताया कि धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट उनका पसंदीदा है। 2011 वर्ल्ड कप में धोनी की कप्तानी और फिनिशिंग उन्हें प्रेरित करती है।

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ हेलिकॉप्टर शॉट लगाया।

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के खिलाफ हेलिकॉप्टर शॉट लगाया।

‘पिता खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे’

मुकुल के पिता खुद क्रिकेट खेलना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे नहीं थे कि वे पेशेवर खिलाड़ी बन पाते। इसलिए उन्होंने शादी से पहले तय कर लिया था कि उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा।

राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की तैयारी छोड़ी

मुकुल ने बताया कि बचपन में परिवार की हालत कमजोर थी और उन्हें क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाना आसान नहीं था। उस समय उनके पिता कॉलेज में पढ़ाते थे और राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (RAS) की तैयारी कर रहे थे।

ऐसे में मुकुल के पिता को फैसला लेना पड़ा- RAS की तैयारी जारी रखें या बेटे को क्रिकेट में आगे बढ़ाएं। उन्होंने तैयारी छोड़ दी, प्रॉपर्टी का काम शुरू किया और पैसे जुटाकर मुकुल को 12 साल की उम्र में सीकर की SBS क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया।

जन्मदिन के दिन क्रिकेट की शुरुआत की

एकेडमी तक पहुंचना आसान नहीं था। 2015 में मुकुल जन्मदिन पर अपने पिता के साथ चूरू, झुंझुनूं और सीकर में एकेडमी तलाशने निकले थे। इसी दौरान उन्हें सीकर में नई SBS क्रिकेट एकेडमी मिली और वहीं से उनका सफर शुरू हुआ। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मुकुल के पिता ने बताया था कि बेटे के लिए उन्होंने घर बेच दिया और कर्ज लिया।

मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली।

मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेली।

अंडर-23 से चमके, सबसे ज्यादा रन बनाए

मुकुल के परिवार में कोई क्रिकेट बैकग्राउंड नहीं था, इसलिए उन्हें शुरुआत में खेल की ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन मेहनत और पिता के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ाया।

अंडर-23 लिस्ट-ए ट्रॉफी 2025-26 में मुकुल चौधरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 617 रन बनाए, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे।

इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा। यह उनकी बेस प्राइस से 13 गुना ज्यादा था।

धोनी को क्रेडिट दिया

मुकुल ने अपने प्रदर्शन को पिता और अपने आदर्श एमएस धोनी को समर्पित किया। गुरुवार को लखनऊ ने IPL-2026 में मुकुल की फिफ्टी की बदौलत लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया।

LSG को आखिरी 18 बॉल पर 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया।

———————————————————–

मुकुल चौधरी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मुकुल ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया; दिग्वेश के कैच पर विवाद

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मुकुल चौधरी ने हेलिकॉप्टर शॉट पर सिक्स लगाया। दिग्वेश राठी के बाउंड्री कैच पर विवाद हुआ। वहीं स्लोअर बाउंसर पर ऋषभ पंत और निकोलस पूरन आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments