Wednesday, February 11, 2026
HomeBreaking NewsMSVPG-Anaganaga Oka Raju OTT Release: ओटीटी पर मिलेगी आज डबल ट्रीट, रिलीज...

MSVPG-Anaganaga Oka Raju OTT Release: ओटीटी पर मिलेगी आज डबल ट्रीट, रिलीज हो रही चिरंजीवी और नवीन पोलीशेट्टी की फिल्में, जानें- कहां देखें?


 

चिरंजीवी की मन शंकरा वारा प्रसाद गारू और नवीन पोलीशेट्टी की अनगनागा ओका राजू इस संक्रांति सीज़न में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इन दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं जो फैंस इनकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए गुड न्यूज है. दरअसल दोनों फ़िल्में आज रात OTT पर प्रीमियर होने वाली हैं, हालांकि ये अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर आएंगीं तो जानते हैं इन्हें कहां देखा जा सकेगा.  

‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ओटीटी पर कहां देखें?
अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में बनी, मना शंकरा वारा प्रसाद गारू में चिरंजीवी एक जानदार कॉमिक रोल में हैं, जो फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक साबित हुई है.  नयनतारा की सधी हुई परफॉर्मेंस और वेंकटेश का कैमियो, खासकर चिरंजीवी के साथ उनके सीन, दर्शकों को खूब पसंद आए। यह फिल्म आधी रात से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. यह सात भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे इसकी पहुंच भी बढ़ जाएगी.

‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने रिलीज के 5वें सोमवार को यानी 29वें दिन 60 लाख की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 213.25 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘अनगनगा ओका राजू’ ओटीटी पर कहा देखें
नवीन पोलीशेट्टी स्टारर अनगनगा ओका राजू ने भी संक्रांति के दौरान थिएटर में अच्छी कमाई की. मारी के डायरेक्शन में बनी इस रूरल पॉलिटिकल कॉमेडी में मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल में हैं. यह फिल्म आज रात नेटफ्लिक्स पर अपना OTT डेब्यू करेगी और पांच भाषाओं में अवेलेबल होगी,

एक ही रात में दो सफल कॉमेडी का प्रीमियर होने से, यह ओटीटी  दर्शकों के लिए डबल ट्रीट बन जाती है. जो ऑडियंस हल्की-फुल्की, फ़ैमिली-फ़्रेंडली एंटरटेनमेंट ढूंढ रही है, उनके पास अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ये फिल्में मौजूद हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments