स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के 100 करोड़ रुपए मानहानि केस में मद्रास हाई कोर्ट ने सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। धोनी का बयान एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा, ताकि भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके।
धोनी ने 2014 में यह केस दर्ज किया था, जिसमें दो प्रमुख मीडिया चैनलों से हर्जाने की मांग की गई थी। आरोप था कि 2013 के IPL सट्टेबाजी घोटाले पर टीवी डिबेट के दौरान उनके खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी की गई थी।
एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है, जो धोनी की ओर से सबूत और बयान दर्ज करेंगे। धोनी ने हलफनामे में कहा कि वे कोर्ट और कमिश्नर के निर्देशों का पालन करेंगे और चाहते हैं कि ट्रायल में देरी न हो।

2013 में हुई थी स्पॉट फिक्सिंग IPL 2013 में स्पॉट फिक्सिंग हुई थी। पुलिस की जांच में BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद, टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हेड गुरुनाथ मयप्पन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जैसे बड़े नामों पर आरोप लगे थे।
राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला तो गिरफ्तार हो हुए थे। दोनों टीमों पर सवाल खड़े होने लगे। हाईप्रोफाइल मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से लोढ़ा कमेटी बनाई गई। साल 2015 में कमेटी की सिफारिश पर दोनों टीमों पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
2020 में इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लिया था धोनी फिलहाल इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और IPL में CSK की ओर से खेलते हैं। धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। उन्होंने 2020 में इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं।
IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली।
