21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रावलपिंडी में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान ने पहला मुकाबला 6 रन से और दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था। तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने 212 रन का लक्ष्य रखा, जिसे पाकिस्तान ने फखर जमान और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों की मदद से 5.2 ओवर रहते हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका ने शुरुआत अच्छी की। पथुम निसांका और कमिल मिशारा ने पहले 8 ओवर में 50 रन जोड़ दिए। निसांका के बोल्ड होने के बाद रन गति धीमी पड़ गई। कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन स्ट्राइक रोटेशन नहीं हो सका। डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर फैसल अकरम ने लगातार दबाव बनाते हुए दो विकेट लिए। पवन रत्नायके ने 32 रन बनाकर टीम को संभाला, जबकि समरविक्रमा 48 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। श्रीलंका की पूरी टीम 211 रन पर आउट हो गई।
वसीम जूनियर ने 3 विकेट लिए वसीम ने 10 ओवर गेंदबाजी की और 47 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 4.70 की रही। शाहीन अफरीदी ने 7.2 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन ओवर के साथ 36 रन देकर 1 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 4.90 की रही। हारिस रऊफ ने 9 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन के साथ 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए। फैसल अकरम ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 42 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 4.20 की रही।फहीम अशरफ ने 9 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिए।
फखर जमान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही। हसीबुल्लाह बिना रन बनाए आउट हुए, लेकिन फखर जमान ने तेजी से रन बनाकर टीम को संभाला। जेफ्री वेंडरसे ने श्रीलंका की मैच में वापसी कराने की कोशिश की। उन्होंने फखर जमां को शानदार कैच के जरिये आउट कराया और फिर बाबर आजम को गुगली पर बोल्ड किया। अगली ही ओवर में सलमान आगा भी एलबीडब्ल्यू हुए। फखर ने 45 गेंदों का सामना किया और 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 122.22 की रही। ये उनके वनडे करियर का 19वां अर्धशतक रहा।

फखर जमान ने 45 गेंदों का सामना किया और 55 रन बनाए।
रिजवान ने 61 रन बनाए एक समय पाकिस्तान को 97 रन और चाहिए थे। लेकिन मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए मैच को नियंत्रण में रखा। दोनों ने बिना जोखिम लिए रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। रिजवान ने अर्धशतक पूरा किया। रिजवान ने 92 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 66.30 की रही। ये उनके वनडे करियर का 19वां अर्धशतक रहा। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने चौथा अर्धशतक लगाया। रिजवान अपना 100वां वनडे मुकाबला खेले।

रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने चौथा अर्धशतक लगाया।
__________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
ईडन गार्डन्स में 13 साल बाद हारा भारत:पहली बार घर में 125 रन चेज नहीं कर सका, सिराज के इस साल 41 विकेट; रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम रविवार को साउथ अफ्रीका से पहला टेस्ट मैच हार गई। टीम 124 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत अपने घर पर 125 रन से कम का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। यह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 13 साल में भारत की पहली हार है। पूरी खबर


