
मैकबुक एयर
MacBook Air Launch: एप्पल ने अपने कस्टमर्स को हैरान करते हुए एकसाथ MacBook Air और MacBook Pro के नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं और इन्हें नई M5 चिप सीरीज के साथ लॉन्च करते हुए एप्पल का दावा है कि ये एआई परफॉर्मेंस को पहले से कई गुणा तक फास्ट बना चुका है। ये मैकबुक एयर एप्पल ने दो साइज 13-इंच स्क्रीन और 15-इंच स्क्रीन साइज में उतारा है। इनको शुरुआत में अमेरिका और भारत सहित 33 देशों में अवेलेबल किया जा रहा है और यहां आप इसकी भारत में कीमत कितनी है, ये भी जान लेंगे और इसके स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं, ये भी समझ लेंगे।
MacBook Air के स्पेसिफिकेशन्स
MacBook Air M5 चिप के साथ आता है। मैकबुक एयर के नए वर्जन में 10-कोर सीपीयू और 10-कोर तक के जीपीयू के साथ एम5 चिप का यूज किया गया है। मैकबुक एयर एम5 पर एआई का परफॉर्मेंस एम4 से 4 गुना और एम1 से 9.5 गुना तक फास्ट है। इसका सीधा सा मतलब है कि AI टास्क के लिए M5 वाला नया मॉडल M4 वाले मैकबुक एयर की तुलना में 4 गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस देता है। ये M1 चिप वाले मैकबुक एयर की तुलना में 9.5 गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस देता है।
भारत में MacBook Air की कीमत कितनी होगी
13-इंच स्क्रीन वाले बेस मॉडल के लिए MacBook Air M5 की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू हो रही हैं। 15-इंच वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये रखी गई है। बुधवार 4 मार्च से अमेरिका और भारत सहित 33 देशों में नए MacBook Air को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। नए MacBook Air के मॉडल्स का शिपमेंट 11 मार्च से शुरू हो जाएगा।
MacBook Air के कलर्स
मैकबुक एयर स्टैंडर्ड 512GB SSD के साथ आता है, जो लास्ट जेनरेशन के मुकाबले दोगुना है और इसमें 4TB तक के कॉन्फिगरेशन ऑप्शन मौजूद हैं और एम5 चिप मैकबुक एयर को रोजमर्रा के काम से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक के कई कामों को करने में शानदार बनाती है। मैकबुक एयर दो लिक्विड रेटिना डिस्प्ले विकल्पों के साथ आता है 13.6 इंच और 15.3 इंच और दोनों में 500 निट्स की ब्राइटनेस और 1 बिलियन रंगों का सपोर्ट मिलता है। मैकबुक एयर चार कलर्स में अवेलेबल है और ये से स्काई ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जो काफी आकर्षक लगते हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन को देखें को मैकबुक एयर अपने स्लिम, हल्के एल्यूमीनियम फॉर्म फैक्टर और फैनलेस डिजाइन को बरकरार रखता है। यह दो लिक्विड रेटिना डिस्प्ले विकल्पों के साथ आता है: 13.6 इंच और 15.3 इंच, दोनों में 500 निट्स की ब्राइटनेस और 1 बिलियन रंगों का सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी
MacBook Air में एक्सेसरीज कनेक्ट करने के लिए 2 थंडरबोल्ट 4 पोर्ट हैं जो दो एक्सटर्नल डिस्प्ले तक को सपोर्ट करते हैं।
कैमरा
न्यू MacBook Air में डेस्क व्यू के सपोर्ट के साथ वीडियो कॉल के लिए 12-मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा है इसमें तीन-माइक ऐरे और एक स्पीकर यूनिट है जिसमें स्पैटियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। ये ब्लूटूथ 6 और Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी की ऑफरिंग करता है।
बैटरी लाइफ
इसके बारे में दावा गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
बैकग्राउंड
Apple के मच अवेटेड प्रोडक्ट्स में से सबसे ज्यादा iPhone 17e का इंतजार किया जा रहा था और कल 2 मार्च को Apple ने अपने सस्ते फोन iPhone 17e को भारत में लॉन्च कर दिया है। Apple ने iPhone 17e के साथ-साथ अपना लेटेस्ट टैबलेट iPad Air (2026) भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह सस्ता आईपैड दो स्क्रीन साइज- 11 इंच और 13 इंच में आता है। इसके अलावा आज एप्पल ने MacBook Air और MacBook Pro को M5 चिप सीरीज के साथ लॉन्च किया है।
ये भी पढ़ें
एप्पल ने लॉन्च किए M5 चिप सीरीज वाले MacBook Pro और MacBook Air, एआई फीचर्स से लैस मैकबुक हैं दमदार


