स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जहीर खान, गौतम गंभीर के हट जाने के बाद LSG के मेंटर बने थे।
IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर जहीर खान 2026 सीजन से पहले टीम से अलग हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, LSG के नए मेंटर को आरपी- संजीव गोयनका (RPSG) ग्रुप की दूसरी फ्रेंचाइजीज की निगरानी का बड़ा रोल दिया जाएगा। जहीर खान को 2023 गौतम गंभीर के जाने के बाद टीम में जोड़ा गया था।
संजीव ग्रुप के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाएंगे LSG के मालिक संजीव गोयनका, जो इस समय इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग के लिए मौजूद हैं, जल्द ही एक डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की घोषणा करेंगे। यह व्यक्ति LSG की दूसरी फ्रेंचाइजीज साउथ अफ्रीका (SA20) लीग की डरबन सुपर जायंट्स और द हंड्रेड की मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के सालभर के विकास पर नजर रखेगा।

संजीव गोयनका ने द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम खरीदी हैं।
IPL 2023 के बाद जहीर लखनऊ से जुड़े जहीर खान ने IPL 2023 के बाद पद छोड़ने वाले गौतम गंभीर की जगह मेंटर की भूमिका संभाली थी। इसके साथ ही वे मोर्ने मोर्कल के जाने के बाद बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। मोर्कल ने भारत की मेंस क्रिकेट टीम और गंभीर के साथ काम करने के लिए पद छोड़ा था।
2018 से 2022 तक जहीर मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े रहे थे। पहले वे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट थे, फिर ग्लोबल डेवलपमेंट हेड की भूमिका में आए।
LSG ने भरत अरुण को नया बॉलिंग कोच बनाया 14 दिन पहले LSG ने भरत अरुण को नया बॉलिंग कोच बनाया। सूत्र के मुताबिक, अरुण का रोल भी बड़ा है, उन्हें डरबन सुपर जायंट्स और अगले साल से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए युवा तेज गेंदबाजों को खोजने और तैयार करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

भरत अरुण लखनऊ से पहले KKR के कोच थे।
पंत की कप्तानी में LSG का प्रदर्शन कमजोर रहा ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG का IPL 2025 सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन दिखा, लेकिन लगातार जीतना टीम के लिए चुनौती बना रहा। अब इस कमी को दूर करने का काम भरत अरुण की नियुक्ति से शुरू हो चुका है और अगला कदम जहीर खान के साथ अलग होना है।
भरत अरुण ने कहा,

लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो हर स्तर पर प्रोफेशनलिज्म और विजन दिखाती है। डॉ. संजीव गोयनका और मैनेजमेंट के साथ मेरी बातचीत बेहद प्रेरणादायक रही। यहां का मकसद युवा भारतीय टैलेंट में निवेश करना और लंबी अवधि की विरासत बनाना है।
उन्होंने आगे कहा,

मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात यह है कि LSG के पास युवा, टैलेंटेड और जोशीले भारतीय तेज गेंदबाजों का एक ग्रुप है। आकाश दीप, आवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, मोहित खान और आकाश सिंह। इनमें अपार संभावनाएं हैं। मेरा मिशन इन्हें एकजुट, निडर और रणनीतिक रूप से मजबूत गेंदबाजी यूनिट में बदलना है, जो दुनिया की बेहतरीन बल्लेबाजी लाइन-अप्स को चुनौती दे सके।