मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोलियम की किल्लत हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत LPG यानी लिक्विड पेट्रोलियम गैस की हुई है, जिसकी वजह से गैस एजेंसी के बाहर लोग लंबी लाइन लगा रहे हैं। सरकार ने LPG के लिए ESMA लगा दिया है यानी इसकी सप्लाई को कंट्रोल कर दिया है। खास तौर पर बिना कनेक्शन के सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में Induction Cooktop (इंडक्शन चूल्हे) की मार्केट में भारी डिमांड है।
नॉब वाले इंडक्शन के फायदे
इन दिनों मार्केट में Knob वाले इंडक्शन चूल्हे मिल रहे हैं, जिन्हें यूज करना बेहद आसान है। इसमें गैस स्टोव की तरह ही हीट को कंट्रोल करने के लिए नॉब घूमाना पड़ता है। एडजस्टेबल नॉब वाले इंडक्शन में यूजर्स को गैस चूल्हे की कमी नहीं खलती है। इसमें हर तरह के डिश बनाए जा सकते हैं। नॉब की वजह से इंडक्शन के टॉप में बटन दबाने की जरूरत नहीं होती है। नॉब से ही इंडक्शन को ऑन-ऑफ या टेम्परेचर कंट्रोल किया जा सकता है।
कई बार ऐसा होता है कि आपने चूल्हे पर दूध रख दिया और किसी काम में लग गए। दूध उबलने पर आपको बिना नॉब वाले इंडक्शन में आपको बटन प्रेश करने की जरूरत होती है। वहीं नॉब वाले में आप दूध को कम टेम्परेचर पर उबाल सकते हैं। साथ ही, आप नॉब के माध्यम से टेम्परेचर आसानी से कम और ज्यादा हो सकती है। वहीं टच वाले में आपके एक-एक करके बटन प्रेश करना होता है, तब जाकर टेम्परेचर कम या ज्यादा किया जा सकता है, जिसकी वजह से हीट कम और ज्यादा होने में काफी समय लग सकता है।
कीमत में भी नहीं है ज्यादा अंतर
अब, आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि नॉब वाले इंडक्शन की कीमत ज्यादा होगी? बता दें कि बेसिक इ्ंडक्शन और नॉब वाले इंडक्शन की कीमत में ज्यादा फर्क नहीं है। नॉब वाले इंडक्शन की प्राइस में 10 से 15 प्रतिशत का ही अंतर होता है। कई नॉब वाले इंडक्शन की कीमत बिना नॉब वाले इंडक्शन के जितनी ही होती है। Knob वाले इंडक्शन के साथ कई ब्रांड्स ग्रिल स्टैंड भी देते हैं, जिसकी अलग ही फायदा है। इस स्टैंड का इस्तेमाल करके आप रोटिंयां सेक सकते हैं। साथ ही, कुछ भी ग्रिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – घर में लगा WiFi Router कब बदलें? क्या पुराने डिवाइस में नहीं चलता है इंटरनेट?


