दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

विराट कोहली ने विजय हजारे 2025-26 में अब तक दो मैच खेले हैं। उन्होंने पहले मैच में 131 और दूसरे में 77 रन बनाए।
विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच खेलते दिखेंगे। रविवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इसकी पुष्टि की। उनके मुताबिक कोहली ने दिल्ली के लिए तीन मैच खेलने की बात कही है।
BCCI के अनुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे मैच खेलने थे, लेकिन कोहली एक अतिरिक्त मैच भी खेलना चाहते हैं। कोहली 6 जनवरी को रेलवेज के खिलाफ मैच खेलेंगे। यह मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा।

विराट कोहली मैच के दौरान शॉट खेलते हुए।
पहले मैच में शतक लगाया कोहली ने पहले दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले ही मैच में सेंचुरी लगाते हुए 131 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच 77 रन की पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। पहले मैच के दौरान वे सबसे तेज 16 हजार लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने यह आंकड़ा 330 पारियों में छुआ और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, जिन्होंने यह उपलब्धि 391 पारियों में हासिल की थी।

विराट कोहली ने पहले मैच में आंध्रप्रदेश के खिलाफ शतक लगाया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज BCCI सूत्रों के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम 8 जनवरी तक वडोदरा में जुटेगी। संभावना है कि कोहली एक दिन पहले पहुंचकर अभ्यास कर सकते हैं। तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी।

हार्दिक-जसप्रीत को रेस्ट दिया जा सकता है इस बीच खबर है कि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा। दोनों खिलाड़ी 7 फरवरी से शुरू होने वाले घरेलू टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करेंगे।


