Wednesday, March 25, 2026
HomeखेलKKRs Navdeep Saini Replaces Harshit Rana

KKRs Navdeep Saini Replaces Harshit Rana


स्पोर्ट्स डेस्क7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नवदीप सैनी IPL में अब तक 23 विकेट ले चुके हैं। - Dainik Bhaskar

नवदीप सैनी IPL में अब तक 23 विकेट ले चुके हैं।

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। वे चोटिल हर्षित राणा की जगह खेलेंगे। हर्षित टी-20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गए थे।

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। यहां वे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं। कोलकाता अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ 29 मई को वानखेड़े में खेलेगी।

राणा IPL से बाहर

हर्षित राणा IPL 2026 से पूरी तरीके से बाहर हो गए हैं। इससे पहले राणा चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। टीम मैनेजमेंट ने विकल्पों पर चर्चा के बाद सैनी को चुना। इससे पहले KKR आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को भी टीम में शामिल कर चुका है।

हर्षित राणा IPL के 34 मैच में 40 विकेट ले चुके हैं।

हर्षित राणा IPL के 34 मैच में 40 विकेट ले चुके हैं।

सैनी ने 2019 में पहला सीजन खेला

नवदीप सैनी ने IPL करियर की शुरुआत 2019 में RCB के साथ की थी। पहले सीजन में उन्होंने 13 मैच में 11 विकेट लिए थे। इसके बाद वे दो सीजन RCB के साथ रहे और फिर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। सैनी ने अब तक IPL में 23 विकेट लिए हैं और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं।

कुलवंत खेजरोलिया GT में शामिल

गुजरात टाइटंस ने भी टीम में बदलाव किया है। GT ने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है। खेजरोलिया ने IPL डेब्यू RCB से किया था और बाद में KKR व GT के लिए भी खेल चुके हैं। गुजरात टाइटंस 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में अपना अभियान शुरू करेगी।

बुमराह स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे

इधर, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। यहां वे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं।

बुमराह IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हाल ही में उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

—————————–

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments