Sunday, March 22, 2026
HomeखेलKKRs Aakash Deep Out of IPL 2026 Due to Injury

KKRs Aakash Deep Out of IPL 2026 Due to Injury


स्पोर्ट्स डेस्क12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आकाश दीप ने अपना (IPL) डेब्यू 2022 में किया था। उस सीजन में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेले थे। - Dainik Bhaskar

आकाश दीप ने अपना (IPL) डेब्यू 2022 में किया था। उस सीजन में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेले थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

29 साल के बंगाल के इस गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुए मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम ने खरीदा था। हालांकि, वह अब तक टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं।

COE में रिहैब कर रहे

आकाश दीप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। उनकी चोट किस तरह की है, यह साफ नहीं हो सका है, लेकिन मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है।

आकाश दीप ने IPL के 14 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं।

आकाश दीप ने IPL के 14 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं।

हर्षित राणा भी बाहर हुए

KKR के लिए यह चिंता बढ़ाने वाली खबर है, क्योंकि इससे पहले हर्षित राणा और मथीशा पथिराना को लेकर भी टीम को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से क्लियरेंस मिलना बाकी है।

टीम ने 18 मार्च से कोलकाता में कैंप शुरू किया है, लेकिन आकाश दीप इसमें शामिल नहीं हो पाए।

हर्षित राणा ने IPL के 34 मैच में 40 विकेट ले चुके हैं।

हर्षित राणा ने IPL के 34 मैच में 40 विकेट ले चुके हैं।

KKR को पथिराना के फिट होने की उम्मीद

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि KKR उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे IPL के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं।

KKR ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने KKR जर्सी में उनकी तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है।

16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

KKR ने रहमान की जगह मुजरबानी को चुना

13 मार्च को KKR ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। रहमान को BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

—————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

चिन्नास्वामी में IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली

कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह परमीशन मिली है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments