Monday, July 14, 2025
HomeखेलKinnaur Shruti Negi Selected Asian Boxing Championship Thailand | Update News |...

Kinnaur Shruti Negi Selected Asian Boxing Championship Thailand | Update News | किन्नौर की बेटी श्रुति नेगी का एशियाई मुक्केबाजी में चयन: अंडर-22 महिला चैंपियनशिप थाईलैंड में होगी, रोहतक में ले रही ट्रेनिंग – Kinnaur News



किन्नौर की श्रुति नेगी का अंडर-22 महिला एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होगी। श्रुति इस समय नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रोहतक में प्रशिक्षण ले रही हैं।

.

जानकारी के अनुसार श्रुति किन्नौर में चांसु की रहने वाली है। पिता का नाम संजय कुमार और मां का नाम सीता देवी है। श्रुति की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस खबर से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

श्रुति में बचपन से ही थी प्रतिभा

शारीरिक शिक्षा शिक्षक कर्म चंद नेगी ने कहा कि श्रुति में बचपन से ही प्रतिभा थी। उन्होंने हमेशा उसे प्रेरित किया। उनके अनुसार श्रुति की यह सफलता किन्नौर जैसे छोटे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। श्रुति से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments