Sunday, March 1, 2026
Homeशिक्षाJobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी...

Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई


दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में प्रोजेक्ट नर्स के पदों पर भर्ती निकाली गई है. यह भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि यह नियुक्ति प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के तहत की जाएगी और चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा. उम्मीदवारों को किसी तरह का ऑनलाइन आवेदन भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि तय तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होना होगा.

जानकारी के मुताबिक वॉक-इन इंटरव्यू 26 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को उसी दिन निर्धारित समय पर अस्पताल के संबंधित कार्यालय में पहुंचना होगा. इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि समय और प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

यह भर्ती 15 महीने की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी. यानी चयनित उम्मीदवारों को तय समय तक ही काम करने का मौका मिलेगा. हालांकि इस दौरान उन्हें हर महीने निश्चित वेतन दिया जाएगा. वेतन अनुभव के आधार पर तय किया गया है. फ्रेशर्स को 22 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि दो साल या उससे अधिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. यह राशि निश्चित होगी और इसमें अलग से कोई भत्ता शामिल नहीं होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

पात्रता की बात करें तो इस भर्ती में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिनके पास जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) या सहायक नर्स मिडवाइफरी (ANM) की डिग्री हो. इसके साथ ही उम्मीदवारों को वर्ड, एक्सेल और ईमेल का सामान्य ज्ञान होना चाहिए. कंप्यूटर पर काम करने की बुनियादी समझ भी जरूरी है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है.

क्या है जरूरी?

चयनित उम्मीदवारों को अस्पताल में कई अहम जिम्मेदारियां निभानी होंगी. उन्हें तय नियमों के अनुसार मरीजों की पात्रता जांचनी होगी. महिलाओं से लिखित सहमति लेना, जरूरी मेडिकल जानकारी दर्ज करना और गर्भाशय ग्रीवा की जांच करना भी उनके काम का हिस्सा होगा. इसके अलावा जांच के परिणामों को सही तरीके से दर्ज करना और सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखना भी उनकी जिम्मेदारी होगी. क्लीनिकल स्टडी से जुड़े दस्तावेजों को सावधानी से संभालना और उपयोग में आने वाले उपकरणों की देखभाल करना भी जरूरी होगा. अस्पताल ने साफ किया है कि यह काम पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करना होगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट है जरूरी

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे. इनमें पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), श्रेणी प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. साथ ही सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी लानी होगी. जरूरत पड़ने पर भरा हुआ आवेदन पत्र भी साथ लाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: जिस किताब की वजह से विवाद में फंसा NCERT, उसके डायरेक्टर कितने पढ़े-लिखे? जानें उनकी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments