Thursday, February 12, 2026
HomeखेलIshan Kishan Abhishek Sharma | India T20 WC 2026 Squad Vs Namibia

Ishan Kishan Abhishek Sharma | India T20 WC 2026 Squad Vs Namibia


दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले बुधवार शाम आयोजित प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन चोटिल हो गए। मीडिया रिपर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। उधर, दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमारी से जूझ रहे हैं।

प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। टीम के फिजियो ने तुरंत उनकी जांच की। इसके बाद ईशान लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर चले गए।

हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन उनका सत्र ज्यादा देर तक नहीं चल सका। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।

ईशान चोट लगने के बाद दर्द से कराह उठे, टीम फिजियो ने पहुंच कर इलाज किया।

ईशान चोट लगने के बाद दर्द से कराह उठे, टीम फिजियो ने पहुंच कर इलाज किया।

अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण टीम की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण से जूझ रहे हैं। वह दो दिनों तक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती रहे और बुधवार को उन्हें छुट्टी मिली। ऐसे में उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है।

प्रैक्टिस के बाद युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बताया कि अभिषेक की फिटनेस पर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। अगर वे उपलब्ध नहीं होते हैं तो विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू ने बुधवार को नेट्स पर लंबा अभ्यास किया।

संजू को टीम का पूरा समर्थन

पिछले कुछ हफ्तों में संजू सैमसन के लिए परिस्थितियां बदली हैं। मुंबई में खेले गए पहले वर्ल्ड कप मैच में उन्हें ओपनर के तौर पर मौका नहीं मिला।

इस पर टेन डेशकाटे ने साफ कहा कि चयन को लेकर टीम को ईमानदार रहना होता है। संजू को पूरा समर्थन मिला, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ईशान के प्रदर्शन के बाद पहले मैच का चयन स्पष्ट था। उन्होंने यह भी कहा कि टूर्नामेंट लंबा है और सभी 15 खिलाड़ी टीम के लिए अहम हैं।

नेट्स में संजू ने करीब 30 मिनट तक तेज गेंदबाजों का सामना किया। शुरुआत में वे थोड़ा सतर्क दिखे, लेकिन बाद में उनकी टाइमिंग बेहतर होती गई। स्पिन के खिलाफ उनका आत्मविश्वास ज्यादा नजर आया, जो नामीबिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज के खिलाफ काम आ सकता है।

बुमराह फिट, वापसी की उम्मीद इस बीच तिलक वर्मा ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सकारात्मक अपडेट दिया। उन्होंने कहा, “बुमराह अब पूरी तरह ठीक हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। मैच से पहले हमारे पास एक दिन का समय है। अगर उनका सुधार जारी रहता है तो टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला लेगा। उम्मीद है कि वह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

बुमराह ने प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी के साथ-साथ कैचिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया।

जसप्रीत बुमराह पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। 15 फरवरी को पाकिस्तान के मैच से पहले गुरुवार को नामीबिया के मैच में खेल कर अपना लय हासिल करेंगे।

जसप्रीत बुमराह पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। 15 फरवरी को पाकिस्तान के मैच से पहले गुरुवार को नामीबिया के मैच में खेल कर अपना लय हासिल करेंगे।

पाकिस्तान मैच से पहले अहम तैयारी टीम मैनेजमेंट नामीबिया के खिलाफ इस मुकाबले को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले अहम तैयारी के रूप में देख रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

___________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप IND vs NAM मैच से पहले विवाद:नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (गुरुवार) भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने प्रैक्टिस सेशन के समय को लेकर नाराजगी जताई है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments