Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारIran Assembly Experts Voting | Khamenei Funeral Mashhad; New Leader Soon

Iran Assembly Experts Voting | Khamenei Funeral Mashhad; New Leader Soon


तेल अवीव/तेहरान9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं।

हमले में 32 लोग घायल हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेवी प्रवक्ता के अनुसार घायलो को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआत में नेवी ने बताया था कि हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल हुए हैं, लेकिन बाद में प्रवक्ता ने साफ किया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे।

दूसरी ओर ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लेने का दावा किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद होगी।

वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुंआ उठता नजर आया।

ईरान ने सऊदी अरब की बड़ी तेल रिफाइनरी रास तनूरा पर हमला किया है। यहां हमले के बाद धुंआ उठता नजर आया।

जंग में अमेरिका के दावे…

ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है।

इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं।

करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं।

ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है।

अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

150 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं।

150 लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए एक साथ मिनाब शहर में कब्र खोदी गई थीं।

ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमले का फुटेज।

ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइली हमले का फुटेज।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया है।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरान के ड्रोन पर हमले का फुटेज जारी किया है।

इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज।

इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का सोमवार रात ईरानी मिसाइल को गिराने का फुटेज।

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने नागरिकों से कतर छोड़ने को कहा

अमेरिका ने कतर में अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। कतर स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगर सुरक्षित हो तो अमेरिकी नागरिक जल्द से जल्द कतर से निकल जाएं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने 3 मार्च को कतर में तैनात गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया था।

दूतावास के मुताबिक फिलहाल कतर का हवाई क्षेत्र और समुद्री मार्ग बंद हैं। हालांकि कतर और सऊदी अरब के बीच सलवा लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग खुली हुई है, जहां से लोग देश से बाहर जा सकते हैं।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हुई 

अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,045 हो गई है। यह जानकारी ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के अलग-अलग शहरों में हुए हमलों के बाद मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह टला

ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात होने वाला समारोह टाल दिया गया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयोजन से जुड़ी लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार यह समारोह बुधवार रात 10 बजे शुरू होना था और इसमें देश के अलग-अलग प्रांतों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी।

एक अधिकारी ने बताया कि कई प्रांतों से लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था, जिसके चलते आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर दिक्कतें सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार समारोह की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सर्च ऑपरेशन में ईरानी युद्धपोत से शव मिले

श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत से सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ शव बरामद किए गए हैं। श्रीलंका नेवी के प्रवक्ता के मुताबिक जहाज से पहले डिस्टेस कॉल मिला था। युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला किया गया है।

नेवी के अनुसार सर्च एंड रेस्क्यू अभियान के दौरान समुद्र से कुछ शव बरामद किए गए हैं। आशंका है कि ये जहाज के क्रू मेंबर के हो सकते हैं, हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

11:06 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला

श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला हुआ है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक इस हमले में 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद समुद्र में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नेवी प्रवक्ता के अनुसार घायल लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआत में नेवी ने बताया था कि हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल हुए हैं, लेकिन बाद में प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे और स्थिति की जानकारी अपडेट की जा रही है।

10:58 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमलों से लेबनान में 65 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित

लेबनान में इजराइली हमलों के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। देश की सामाजिक मामलों की मंत्री हनीन सैयद के मुताबिक अब तक करीब 65 हजार लोग राहत शिविरों में पंजीकरण करा चुके हैं।

सैयद ने अल जजीरा से बातचीत में बताया कि उनका मंत्रालय विस्थापित लोगों को शेल्टर और जरूरी सामान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 से 20 हजार अन्य लोग भी घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं, लेकिन वे अभी रास्ते में हैं या दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। ये लोग अभी सहायता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात अच्छे नहीं हैं और लोग काफी चिंतित हैं। उनके मुताबिक 2024 में इजराइल के साथ हुए युद्ध की यादें अभी भी लोगों के मन में ताजा हैं, जब लोगों की नींद रोज ड्रोन या धमाकों की आवाज से खुलती थी।

सैयद ने यह भी बताया कि लेबनान सरकार ने हिज्बुल्लाह की सैन्य गतिविधियों को अवैध घोषित कर दिया है।

10:36 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सीरिया ने लेबनान बॉर्डर क्रॉसिंग बंद की

इजराइल की संभावित कार्रवाई की चेतावनी मिलने के बाद सीरिया ने लेबनान से लगने वाला जदेइदेत याबूस बॉर्डर क्रॉसिंग से बाहर जाने वाली आवाजाही बंद कर दी है। हालांकि लेबनान से भागकर आ रहे सीरियाई नागरिकों के लिए सीमा अभी भी खुली रखी गई है।

सीरिया की लैंड एंड सी पोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक इजराइल ने चेतावनी दी थी कि उसकी सेना इस बॉर्डर क्रॉसिंग को निशाना बना सकती है। इसके बाद सुरक्षा कारणों से यहां से लोगों के बाहर जाने (डिपार्चर) पर रोक लगा दी गई।

जदेइदेत याबूस बॉर्डर क्रॉसिंग के मीडिया अधिकारी ने बताया कि लेबनान से सीरिया आने वाले नागरिकों को फिलहाल प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जब तक लोग लेबनान से निकलकर सीरिया की ओर आ रहे हैं, तब तक सीमा खुली रहेगी।

10:15 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरामको कंपनी के बारे में जानिए

सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है। यह सऊदी अरब सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ समझौते के तहत हुई थी।

1980 में यह पूरी तरह सऊदी सरकार के नियंत्रण में आ गई। कंपनी का मुख्यालय धहरान में स्थित है। अरामको के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है और यह प्रतिदिन लाखों बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है, जिससे यह वैश्विक ऊर्जा बाजार की प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गई है।

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी हद तक इसी कंपनी की आय पर निर्भर करती है। अरामको केवल कच्चे तेल का उत्पादन ही नहीं करती, बल्कि रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में भी सक्रिय है।

इसके नियंत्रण में दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक तेल क्षेत्र, गवार, भी आता है। 2019 में कंपनी ने शेयर बाजार में अपना आईपीओ लॉन्च किया, जिसे इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ माना गया। हाल के वर्षों में अरामको रिन्यूबल एनर्जी, हाइड्रोजन और कार्बन कैप्चर जैसी तकनीकों में निवेश बढ़ा रही है।

10:02 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब की ऑयल कंपनी अरामको पर दूसरा ड्रोन हमला

सऊदी अरब की ऑयल कंपनी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर एक ड्रोन आकर गिरा है। यह देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। यह जानकारी रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने दी है। कुछ दिन पहले भी इस रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ था।

09:57 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी नेता बोले- अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेंगे

मोहम्मद मोखबर ने ईरान के सरकारी टीवी पर कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा और वॉशिंगटन से उसका किसी भी तरह का संपर्क नहीं है।

मोकबर ने कहा कि ईरान को अमेरिकियों पर ‘कोई भरोसा नहीं है’ और बातचीत की कोई बुनियाद नहीं है। मोकबर ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रथम उपराष्ट्रपति रह चुके हैं।

09:46 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- ट्रम्प ने हमारे साथ धोखा किया

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी परमाणु बातचीत के बीच हमला करके डिप्लोमेसी के साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि जब इतनी गंभीर बातचीत को किसी जमीन-जायदाद के सौदे की तरह लिया जाता है और सच की जगह झूठ बोला जाता है, तो अच्छे नतीजे नहीं निकल सकते।

09:37 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान की राजधानी बेरुत में इजराइली हमले की तस्वीरें

09:25 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने ईरानी विमान को मार गिराने का दावा किया

इजराइली सेना का दावा है कि उसके लड़ाकू विमानों ने तेहरान के ऊपर एक ईरानी विमान को मार गिराया।

09:15 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के इस्फहान में 5 लोगों की मौत

ईरान के इस्फहान प्रांत में आज सुबह हुए हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई। यह खबर तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है। ये लोग नजफाबाद, फरेयदान, मोबारेकेह, अरान-ओ-बीदगोल, काशान और शहरजा इलाकों में मारे गए। फरेयदान में 15 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कुवैत की सेना ने कहा है कि उसके एयरस्पेस में मिसाइल और ड्रोन देखे गए हैं और सेना उनसे निपटने की कोशिश कर रही है।

09:05 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

स्पेन बोला- हम ईरान पर हमले के खिलाफ

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान पर हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि स्पेन युद्ध के खिलाफ है। उनका मानना है कि ऐसे कदम हालात को और बिगाड़ सकते हैं।

उन्होंने 2003 के इराक वॉर का उदाहरण दिया और कहा कि उस युद्ध के बाद दुनिया अधिक असुरक्षित हो गई थी। इसी वजह से वे ईरान के खिलाफ किसी नए युद्ध के भी विरोध में हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कल चेतावनी दी थी कि अगर स्पेन अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल नहीं करने देता, तो वह स्पेन के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगा सकते हैं।

08:55 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली पुलिस ने ईरान का समर्थन करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया

इजराइली पुलिस ने कहा है कि उन्होंने वेस्ट बैंक के हेब्रोन शहर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे युद्ध के दौरान ईरान का समर्थन कर रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में तीन पुरुष और एक महिला हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर हिंसा की तारीफ की, हिंसक कामों के लिए उकसाया या दुश्मन संगठन का समर्थन किया।

पुलिस ने यह भी बताया कि इनमें से एक व्यक्ति फिलीस्तीनी अथॉरिटी में कानूनी सलाहकार है। उस पर आरोप है कि उसने ईरान के नेता अली खामेनेई की तारीफ वाला एक पोस्ट शेयर किया था।

08:43 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

चीन ने ईरान से 470 चीनी नागरिकों को निकाला

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमलों की शुरुआत के बाद से ईरान से 470 से अधिक चीनी नागरिकों को निकाला जा चुका है।

प्रवक्ता ने होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास के जलक्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए चीन के आह्वान को दोहराया और वैश्विक व्यापार के लिए इसके महत्व पर जोर दिया।

08:26 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने ईरान पर फिर से हवाई हमले किए

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने रात में तेहरान शहर में फिर से हवाई हमले किए। इन हमलों में उन दफ्तरों को निशाना बनाया गया, जहां से ईरान की अंदरूनी सुरक्षा फोर्स और बसीज नाम की एक अर्धसैनिक टीम काम करती है।

ये वही संगठन हैं, जिन्होंने पिछले साल ईरान में सरकार के खिलाफ हुए बड़े प्रदर्शनों को कड़ाई से दबाया था। इजराइली सेना ने बताया कि उसने तेहरान में ऐसे चार ठिकानों पर कई बम गिराए।

08:12 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में खामेनेई की याद में सड़कों पर पोस्टर लगाए गए

07:52 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अगर अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा इजराइल उसे भी मारने खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी नेता इजराइल के खिलाफ काम करेगा या उसे खत्म करने की बात करेगा, वह इजराइल के निशाने पर होगा। काट्ज ने यह भी कहा कि नाम या जगह से कोई फर्क नहीं पड़ता, इजराइल उसे ढूंढ लेगा।

07:44 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइली हर्मेस ड्रोन को नष्ट किया

ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने करमान शहर के बाहरी इलाके में अमेरिका या इजराइल द्वारा दागे गए एक हर्मेस ड्रोन को नष्ट कर दिया है।

आईआरजीसी का कहना है कि उसने पिछले एक दिन में कुल 3 हर्मेस ड्रोन को मार गिराया है।

07:31 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस ने UAE में राफेल फाइटर जेट्स तैनात किए

फ्रांस ने UAE में अपने सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए राफेल फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। फ्रांस के विदेश मंत्री जां-नोएल बारो ने बताया कि इन जेट्स ने वहां फ्रांस के बेस के ऊपर गश्त की और सुरक्षा का काम संभाला।

हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि इन विमानों ने किसी ड्रोन या मिसाइल को गिराया है या नहीं।फ्रांस ने अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले की आलोचना की है। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे से बाहर थी और फ्रांस इसका समर्थन नहीं करता।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए फ्रांस ने अपनी सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है। उसने अपना न्यूक्लियर पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स द गॉल भूमध्य सागर में तैनात कर दिया है।

07:14 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की याद में आज से तीन दिन शोक सभा का आयोजन

ईरान की राजधानी तेहरान में आज रात 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम शुरू होगा।

ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में इकट्ठा होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। खामेनेई के अंतिम संस्कार की तारीख और बाकी जानकारी जल्द ही बताई जाएगी।

06:55 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट आज से खुल सकता है

ईरान के साथ चल रहे तनाव की वजह से बंद किया गया इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट (तेल अवीव के पास) सोमवार रात फिर से खुल सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि अगर हालात ठीक रहे तो मंगलवार से उड़ानें धीरे-धीरे बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल सिर्फ इजराइली एयरलाइंस को ही उड़ान की इजाजत मिलेगी।

इजराइल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले शुरू होने के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसकी वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं और दुनिया भर में बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं।

06:48 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने आजादी स्क्वायर में लगी आग की फुटेज जारी की

ईरान ने तेहरान के आजादी स्क्वायर में लगी आग की फुटेज जारी की है। यहां इजराइली हमले के बाद आग लगी थी।

06:39 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना ने इजराइली ठिकानों पर 40 मिसाइलें दागीं

ईरानी सेना का कहना है कि उसने अमेरिकी और इजराइली ठिकानों के खिलाफ हवाई हमलों की 17वीं लहर में 40 से अधिक मिसाइलें दागी हैं।

ईरान-इजराइल जंग के बीच जेराल्ड फोर्ड पर तैनात अमेरिकी विमान।

ईरान-इजराइल जंग के बीच जेराल्ड फोर्ड पर तैनात अमेरिकी विमान।

06:28 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान की ताकत जानिए

06:17 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक के एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक इराक के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन हमला हुआ। हालांकि, ड्रोन को मार गिराया गया है। यहां पहले अमेरिकी दूतावास के सहायता शिविर को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि हमले में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ। इराक के सुरक्षा मीडिया सेल के अनुसार, कल हवाई अड्डे के बाहरी इलाके में इसी तरह के एक ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया था, जिसके बाद यह घटना हुई है।

05:56 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरानी मिसाइल गिराने का वीडियो जारी किया

05:43 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने लेबनान के कम्फर्ट होटल पर हमला किया

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष तेजी से बढ़ता जा रहा है। इजराइली सेना ने लेबनान के बेरुत में स्थित कम्फर्ट होटल पर हमला किया है। माना जा रहा है कि यह एक टारगेटेड स्ट्राइक यानी किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाकर किया गया हमला हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

लेबनानी सेना के अनुसार इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी तरफ हिजबुल्लाह भी अपने हमले तेज कर रहा है। संगठन का दावा है कि उसने पिछले 24 घंटों में इजराइल के अंदर 10 से ज्यादा हमले किए हैं।

05:32 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना बोली- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल

ईरानी सेना ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी कंट्रोल कर लिया गया है। यह तेल और गैस सप्लाई के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है। ईरानी सेना ने कहा है कि जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को मिसाइलों या ड्रोन से निशाना बनाया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल कहा था कि अमेरिकी नौसेना महत्वपूर्ण खाड़ी शिपिंग मार्ग से तेल टैंकरों को एस्कॉर्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

05:20 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत

अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं। अमेरिकी सेना के मुताबिक अब तक कुल 6 सैनिकों की मौत हो चुकी है।

जिन 4 सैनिकों के नाम जारी किए गए हैं, वे आयोवा की एक आर्मी रिजर्व यूनिट से जुड़े थे। सरकार ने कहा है कि कुछ हालात गंभीर हैं और आगे भी अमेरिकी सैनिकों की जान को खतरा हो सकता है।

05:12 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रूस-चीन ने इजराइल से हमले रोकने की मांग की

रूस और चीन के विदेश मंत्रियों ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले की आलोचना की है। राजनयिक वांग यी ने इजराइल से तत्काल हमले रोकने की मांग की।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मॉस्को को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि ईरान परमाणु बम हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

04:54 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान की राजधानी में होटल पर इजराइली एयरस्ट्राइक

लेबनान की राजधानी बेरूत के बाहर एक होटल पर इजराइल ने हवाई हमला किया है। यह जानकारी लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को दी।

रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला हजमियेह इलाके में हुआ, जो बेरूत के डाउनटाउन से करीब 5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। एजेंसी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस भेजी गईं।

04:33 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला तेहरान की पास्चर स्ट्रीट के पास उनके ऑफिस पर हुआ, जहां वे कई बड़े ईरानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस हमले में इजराइल ने ऑफिस पर 30 मिसाइलें गिराई थीं, जिसमें खामेनेई के साथ 40 अफसर भी मारे गए थे।

इजराइल ने कई सालों से इस हमले की तैयारी की थी। उनकी खुफिया एजेंसी मोसाद और यूनिट 8200 ने तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को हैक कर लिया था। इन कैमरों की तस्वीरें एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिण इजराइल के सर्वरों पर भेजी जाती थीं।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने भी इस ऑपरेशन में मदद की। इसमें एक खास कैमरा था, क्योंकि उससे पता चलता था कि सीनियर अधिकारियों के बॉडीगार्ड और ड्राइवर अपनी निजी गाड़ियां कहां पार्क करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

04:15 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों पर रॉकेट दागे

लेबनान के ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इजराइल के मेतुला शहर में इजराइली सैनिकों पर रॉकेट दागे। इससे पहले उसने हाइफा के नौसैनिक अड्डे पर मिसाइल हमला करने की भी बात कही थी।

03:55 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी गर्ल्स स्कूल पर हमले की जांच की मांग, 150 छात्राएं मारी गई थीं

UN के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि उसके मुताबिक इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा है कि इस मामले की जल्द, निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए। जिनेवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा कि जिस पक्ष ने हमला किया है, उसी की जिम्मेदारी है कि वह इसकी जांच करे और सच सामने लाए।

उन्होंने इस घटना को बहुत डरावना बताया और कहा कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस संघर्ष की तबाही और दर्द को दिखाती हैं।

यह स्कूल दक्षिणी ईरान में है और उस पर शनिवार को हमला हुआ था। उसी दिन अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिकी सेना जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाती। वहीं इजराइल ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहा है।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने इस हमले को गलत और “आपराधिक” बताया है। उनका कहना है कि इस हमले में 150 छात्राओं की मौत हुई है।

हवाई हमले में मारी छात्राओं का कल सार्वजनिक अंतिम संस्कार किया गया।

हवाई हमले में मारी छात्राओं का कल सार्वजनिक अंतिम संस्कार किया गया।

03:44 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- 2 दिन में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत हुए

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसके जवाबी हमलों में पहले दो दिनों के अंदर करीब 650 अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। यह जानकारी चीनी न्यूज एजेंसी शिनहुआ ने दी है।

IRGC के प्रवक्ता के मुताबिक, ईरान ने बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर और सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए। ईरान ने यह भी दावा किया कि उसके मिसाइल हमलों से एक अमेरिकी सैन्य जहाज को भारी नुकसान पहुंचा।

03:31 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर्स तबाह किए

इजराइल ने दावा किया है कि जंग शुरू होने के बाद से अब तक उसने ईरान के करीब 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए हैं। इन ठिकानों में बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं।

इजराइली वायुसेना का कहना है कि हमलों का फोकस ईरान की मिसाइल कैपिसिटी और एयर डिफेंस सिस्टम को कमजोर करना है। इसी बीच सऊदी अरब ने भी दावा किया है कि उसने अपने एयर स्पेस की तरफ बढ़ रहे ईरान के 9 ड्रोन मार गिराए हैं।

वहीं अमेरिका ने भी कहा है कि उसने ईरान में अब तक करीब 2,000 ठिकानों पर हमले किए हैं। US आर्मी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 50 हजार से ज्यादा सैनिक और करीब 200 फाइटर जेट शामिल हैं।

03:19 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने वीडियो जारी कर ईरान पर हमले का मकसद बताया

व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की डिटेल जारी करते हुए कहा है कि इसका मकसद ईरान की मिसाइलों को पूरी तरह खत्म करना, उनकी नौसेना को तबाह कर देना, यह तय करना कि ईरान से जुड़े हथियारबंद समूह दुनिया में अस्थिरता न फैला सकें और यह पक्का करना कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके हैं।

अमेरिका का कहना है कि वह यह लड़ाई जीतेगा और ईरान की मौजूदा हुकूमत को हरा दिया जाएगा।

03:13 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली एयरस्ट्राइक से माउंट लेबनान इलाके में 6 लोगों की मौत

लेबनान के माउंट लेबनान इलाके में इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के टीवी चैनल अल मयादीन ने यह खबर दी है। चैनल के मुताबिक हमला अरामौन और सादियात इलाकों में हुआ। यह जानकारी लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी गई है।

03:01 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरानी ड्रोन पर हमले का वीडियो जारी किया

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरानी ड्रोन्स पर हमले का वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी सरकार के घातक ड्रोन कई सालों से मिडिल ईस्ट में खतरा बने हुए हैं।

02:47 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने लेबनान के 16 गांव खाली करने का आदेश दिया

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों को इजराइली सेना ने अपने घर छोड़ने के लिए कहा है। यहां मौजूद 16 गांवों और कस्बों के लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने का आदेश दिया गया है।

इजराइल का कहना है कि इन इलाकों में सैन्य कार्रवाई हो सकती है, इसलिए लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

02:31 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की राजधानी तेहरान में फिर धमाके

ईरान की राजधानी तेहरान में एक बार फिर धमाकों की आवाज़ें सुनाई दी हैं। ईरान की समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक, पिछले एक घंटे में शहर के अलग-अलग हिस्सों से विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं।

इसी बीच इजराइली सेना ने कहा है कि उसने ईरान में मिसाइल लॉन्च साइट, डिफेंस सिस्टम और दूसरे मिलिट्री ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं।

02:25 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई ने बीमार होने पर मुजतबा को उत्तराधिकारी बनाया था

ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली एक्सपर्ट्स असेंबली ने उन्हें चुना है। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी।

मौलवियों की इस असेंबली का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है, बल्कि सुरक्षा कारणों से वोटिंग ऑनलाइन कराई गई। इससे पहले खबर आई थी कि नए सुप्रीम लीडर का चयन अगले हफ्ते होगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024 में उत्तराधिकारी बनाया था। खामेनेई ने बीमारी के चलते यह फैसला लिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था।

मुजतबा अपने पिता की तरह ही इस्लामिक मामलों के जानकार हैं। वे पहली बार 2009 में दुनिया की नजरों में आए। उन्होंने ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को सख्ती से कुचला, जिसमें कई लोग मारे गए। तब राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी नेता महमूद अहमदीनेजाद को सुधारवादी नेता मीर होसैन मौसवी पर जीत मिली थी।

02:05 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इराक में ईरान समर्थक लड़ाकों के ठिकानों पर हमला

इराक के पश्चिमी इलाके अल-काइम में देर रात बड़ा धमाका हुआ। धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले के बाद आसमान में तेज रोशनी और आग का बड़ा गोला दिखाई दे रहा है।

लोकल लोगों का कहना है कि हमला ईरान समर्थित हथियारबंद समूहों के एक ठिकाने पर किया गया। बताया जा रहा है कि निशाना बनाया गया स्थान पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस (PMF) का मुख्यालय था।

यह संगठन इराक में एक्टिव कई शिया मिलीशिया समूहों का गठबंधन है, जिसमें कताइब हिजबुल्लाह भी शामिल है। हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

01:36 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कोम में असेंबली की बिल्डिंग पर हमला

इजराइल ने मंगलवार को कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग पर हवाई हमला किया है। इसका मकसद नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की प्रक्रिया को खत्म करना था। हालांकि मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था।

हमले में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। इजराइल को आशंका थी कि नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए यहां धार्मिक गुरु इकट्ठा हुए थे।

01:06 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे अयातुल्ला खामेनेई, दिन-तारीख तय नहीं

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका-इजराइल के हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में दफनाया जाएगा। उन्हें इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास सुपुर्दे खाक किया जाएगा। हालांकि दिन कौन सा होगा, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

01:06 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस ने अपना एयरक्राफ्ट कैरियर भूमध्य सागर में भेजा

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को फ्रांस के न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर को बाल्टिक सागर से भूमध्य सागर में भेजने का आदेश दिया ताकि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के दौरान सहयोगी देशों की संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिल सके।

01:04 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की सेना ने कुर्द अलगाववादियों के हेडक्वार्टर पर हमला किया

ईरानी आर्म्ड फोर्सेज का कहना है कि उन्होंने उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान इलाके में कुर्द अलगाववादियों के हेडक्वार्टर पर हमला किया है। आरोप है कि वे ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की प्लानिंग कर रहे थे।

01:02 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सेना का दावा- 17 ईरानी जहाज और एक सबमरीन नष्ट की

अमेरिकी सेंट्रल फोर्स के कमांडर ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें 28 फरवरी से चल रही जंग के बारे में बताया है कि उन्होंने 17 ईरानी मिलिट्री जहाज और एक सबमरीन नष्ट कर दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि अरब की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट या ओमान स्ट्रेट में कोई भी ईरानी जहाज अब नहीं है। ईरान ने अब तक 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2000 ड्रोन दागे हैं।

01:01 AM4 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता बहुत अहम है क्योंकि दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। सोमवार को IRGC के एक कमांडर ने कहा कि यह रास्ता बंद है और जो जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा।

इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में तेजी आई है और कच्चा तेल लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। अगर हालात बिगड़े, तो कीमत 100 डॉलर तक जा सकती है।

US यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, यहां से निकलने वाला ज्यादातर तेल एशिया के देशों जैसे चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जाता है। इसके अलावा जेट ईंधन और LNG की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो पूरी दुनिया की एनर्जी सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments