
आईकू 15आर
QOO 15R: iQOO 15R आज भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि यह कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप में नया एडिशन होगा, जिसमें पहले से ही iQOO 15 शामिल है। लॉन्च से पहले के दिनों में वीवो के सब-ब्रांड ने इस अपकमिंग हैंडसेट के बारे में कुछ जानकारी जारी की थी। इसके मुताबिक पता चला है कि इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन होगी। iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होने की बात कन्फर्म हो चुकी है।
iQOO 15R के भारत में लॉन्च की जानकारी
iQOO 15R आज दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार देश में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम YouTube पर करने का अरेंजमेंट किया है। iQOO 15R में 7600mAh की बैटरी और 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट होने की जानकारी सामने आई है। इसमें बाईपास चार्जिंग की फैसलिटी भी होगी।
भारत में iQOO 15R की कीमत और अवेलिबिलिटी (संभावित)
iQOO ने हिंट दिया है कि उसका अपकमिंग स्मार्टफोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा, जिससे इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसका मतलब है कि iQOO 15R को 55,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा, जो शायद OnePlus 15R के जैसे ही प्राइस रेंज का संकेत है, जिसकी शुरुआती कीमत 47,999 रुपये है। लॉन्च होने के बाद यह Amazon और iQOO इंडिया शॉप पर ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
iQOO 15R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन होगी। कंपनी ने 5000 nits तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और आईकेयर तकनीक के लिए सपोर्ट को कन्फर्म किया है। इस हैंडसेट में बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए अंडर-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
iQOO 15R का प्रोसेसर-सॉफ्टवेयर
iQOO ने संकेत दिया है कि उसका अपकमिंग मिड-फ्लैगशिप फोन 3nm प्रोसेसर पर निर्मित ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 प्रोसेसर पर ऑपरेट होगा। कंपनी का दावा है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में 35 लाख से ज्यादा पॉइंट हासिल किए हैं। प्रोसेसर को Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और एक नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप के साथ जोड़ा जाएगा। हैंडसेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 15R एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। कंपनी का वादा है कि इसे चार साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
iQOO 15R का कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की संभावना है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें
Nothing Phone 4a सीरीज भारत में 5 मार्च को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया डिजाइन का खुलासा


