Wednesday, March 18, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiPhone 19e के बारे में आई जानकारी, पहली बार Apple करने वाला...

iPhone 19e के बारे में आई जानकारी, पहली बार Apple करने वाला है बड़ा अपग्रेड


iPhone 19e- India TV Hindi
Image Source : APPLE
आईफोन 19e (प्रतीकात्मक तस्वीर)

iPhone 17e को लॉन्च हुए अभी कुछ सप्ताह ही हुए हैं कि iPhone 19e से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। एप्पल का यह आईफोन 2028 में लॉन्च किया जाएगा। इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर एक लीक रिपोर्ट सामने आई है। एप्पल अगले साल iPhone 18e को लॉन्च करेगा। इस फोन में कंपनी iPhone 17e की तरह ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, iPhone 19e में बड़े अपग्रेड की संभावना है।

डिस्प्ले में होगा बड़ा अपग्रेड

कोरिया की एक वेबसाइट के मुताबिक, क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी iPhone 19eमें LTPO TFT OLED देने की तैयारी कर रही है। फिलहाल ये अफोर्डेबल आईफोन LTPS यानी लो टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलीन सिलिकॉन सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आते हैं। iPhone 19e इस सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले पैनल बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ आता है, जिसकी वजह से बैटरी की खपत कम हो जाएगी।

इसके अलावा एप्पल अपने फ्लैगशिप iPhone Air मॉडल के लिए LTPO+ टेक्नोलॉजी टेस्ट कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लॉन्च होने वाले प्रीमियम आईफोन मॉडल में नई टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने इस साल लॉन्च होने वाले फोल्डेबल आईफोन में भी इसी डिस्प्ले को यूज कर सकती है।

iPhone 18e की डिटेल भी हुई लीक

iPhone 18e से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक, एप्पल अपने अपकमिंग अफोर्डेबल आईफोन में डायनैमिक आईलैंड का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें इन हाउस A20 चिपसेट मिल सकता है। यह इस सीरीज का पहला डिवाइस होगा, जो 2nm प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें कंपनी अगले साल डिस्प्ले नॉच को हटा सकती है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e और iPhone 17e में कंपनी ने नॉच वाला डिस्प्ले यूज किया है।

एप्पल ने इसी महीने iPhone 17e को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसे 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। एप्पल का यह आईफोन भी iPhone 17 सीरीज के लॉन्च हुए सभी मॉडल की तरह 256GB के शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें – iQOO Z11 में मिलेगा 16GB रैम, 9020mAh की बैटरी, लॉन्च से पहले गीकबेंच पर हुआ लिस्ट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments