Friday, February 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiPhone 18 Pro के बारे में सामने आई नई डिटेल, बिना नेटवर्क...

iPhone 18 Pro के बारे में सामने आई नई डिटेल, बिना नेटवर्क के भी मिलेगी 5G कनेक्टिविटी


iPhone 18 Pro Series- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आईफोन 18 प्रो सीरीज

iPhone 18 Pro की नई लीक सामने आई है। एप्पल का यह फ्लैगशिप आईफोन नेक्स्ट जेनरेशन C2 मॉडम के साथ आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के इस आईफोन में 5G सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी NR-NTN यानी न्यू रेडियो नॉन टेरेस्ट्रियल नेटवर्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली है। यह टेक्नोलॉजी iPhone को लो-ऑर्बिट सैटेलाइट्स से डायरेक्ट कनेक्ट करने की क्षमता दे सकती है।

मिलेगी सैटेलाइट 5G कनेक्टिविटी

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, एप्पल के अपकमिंग iPhone 18 Pro में मिलने वाली इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स बिना रेगुलर मोबाइल नेटवर्क के भी 5G इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा ले सकेंगे। C2 बेसबैंड में मौजूद NR-NTN टेक्नोलॉजी यूजर्स के डिवाइस को लो नेटवर्क या नो नेटवर्क कवरेज वाले रिमोट एरिया में सैटेलाइट कनेक्टिविटी देगी। इस साल लॉन्च होने वाले फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर फोकस किया जाएगा।

पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ‘Satellite over 5G’ क्षमता पर काम कर रहा है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से 5G कनेक्टिविटी के लिए ऑन ग्राउंड कवरेज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पिछले दिनों ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमान ने भी दावा किया था कि एप्पल सैटेलाइड बेस्ड 5G कवरेज को डेवलप कर रहा है। हालांकि, एप्पल ने सबसे पहले iPhone 14 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर दिया था, लेकिन यह फीचर काफी लिमिटेड था।

iPhone 14 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड

यूजर्स इमरजेंसी SOS, फाइंड माई डिवाइस, मैसेज और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं इसके साथ दी थी। iPhone 14 की सैटेलाइट कनेक्टिविटी सभी देशों में उपलब्ध नहीं है। एप्पल का यह नया C2 मॉडल पुराने C1 और C1X चिप के मुकाबले एडवांस है। यह मॉडम कंजेस्टेड नेटवर्क में भी अच्छी कवरेज दे सकता है। इसमें लिमिट प्रिसाइज लोकेशन फीचर भी मिल सकता है, जो यूजर की लोकेशन की एक्युरेसी बताएगा।

इसके अलावा चीनी कंपनी Huawei ने भी मेंशन किया है कि वो अपना NR-NTN सॉल्यूशन पब्लिक टेस्टिंग के लिए रेडी कर रहा है। इसे पिछले साल ही पब्लिक टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन इस साल इसे टेस्ट किया जा सकता है। iPhone 18 सीरीज के प्रो मॉडल्स के अलावा iPhone 18 में भी C2 मॉडम दिया जा सकता है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी की मदद से यूजर्स बिना नेटवर्क के भी 5G सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – सस्ते की लालच में कहीं आप तो नहीं खरीद रहे ‘नकली 4K’ टीवी? Smart TV खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments