Friday, April 10, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीInstagram करोड़ों यूजर्स के लिए लाया काम का फीचर, अब अपने कमेंट्स...

Instagram करोड़ों यूजर्स के लिए लाया काम का फीचर, अब अपने कमेंट्स कर पाएंगे एडिट


Instagram यूजर्स अपने अपने कमेंट्स को एडिट कर पाएंगे। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक समय-सीमा रखी है। कंपनी लंबे समय से इस फीचर को टेस्ट कर रही थी। पहले यह फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध था। अब यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। मेटा ने ब्लॉग-पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इंस्टाग्राम का यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा यानी जिनके पास मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन है और जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है वो भी इस फीचर का लाभ ले सकेंगे।

क्रिएटर्स को होगा फायदा

इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉग-पोस्ट के जरिए बताया कि कई कंटेंट क्रिएटर्स अपने या किसी और के पोस्ट पर कमेंट करते समय गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पूरा कमेंट डिलीट करना पड़ता है। अब यूजर अपने कमेंट को एडिट कर पाएंगे, उन्हें पूरा कमेंट डिलीट नहीं करना पड़ेगा। यह फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बड़े काम का होगा, जो अपने फॉलोअर्स के कमेंट का रिप्लाई करते हैं। कई बार कमेंट करते समय टाइपो हो जाता है, जिसे बाद में डिलीट करना पड़ता है। अब क्रिएटर्स अपने कमेंट और कमेंट पर किए गए रिप्लाई को एडिट कर पाएंगे।

Instagram Edit Feature

Image Source : INSTAGRAMइंस्टाग्राम एडिट फीचर

15 मिनट की टाइम-लिमिट

हालांकि, मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि यूजर्स कमेंट करने के 15 मिनट के अंदर ही अपने कमेंट को एडिट कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स कमेंट्स को एडिट नहीं कर पाएंगे यानी इसके लिए इंस्टाग्राम ने एक टाइम-लिमिट रखी है। वहीं, किसी फोटो के साथ किए गए कमेंट में केवल कमेंट के टेक्स्ट को ही एडिट किया जा सकता है। यूजर्स कमेंट करने के 15 मिनट के अंदर, जितनी चाहे उतनी बार अपने कमेंट को एडिट कर सकेंगे।

सभी यूजर्स के लिए हुआ रोल आउट

Instagram के मुताबिक, एडिट हुए कमेंट्स पर यूजर्स को Edited लिखा हुआ दिखाई देगा, जैसा फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देता है। हालांकि, यूजर्स को इसमें हिस्ट्री नहीं दिखेगी कि क्या कमेंट किया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है। इंस्टाग्राम ने बताया कि यह फीचर रोल आउट कर दिया गया है, जल्द ही सभी यूजर्स को यह मिलने लगेगा। अगर, आपके इंस्टाग्राम में यह फीचर नहीं मिला है, तो ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर के जरिए अपडेट करें। ऐप अपडेट होने का बाद यूजर्स को यह फीचर मिलने लगेगा।

यह भी पढ़ें – iPhone 17 Pro Max बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, टॉप 10 में Xiaomi का ये डिवाइस भी शामिल





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments