Wednesday, February 18, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीInfinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh की दमदार बैटरी वाले...

Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh की दमदार बैटरी वाले फोन की कीमत और फीचर्स लाजवाब


Infinix Note Edge 5G- India TV Hindi
Image Source : INFINIX
इंफिनिक्स नोट एज 5जी

Infinix Note Edge 5G: इंफिनिक्स नोट एज 5जी को ग्लोबल बाजार में लॉन्च होने के एक महीने बाद बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह ट्रांजिन होल्डिंग्स (Transsion Holdings) की सहायक कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट में इंफिनिक्स का एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम XOS 16 दिया गया है। इनफिनिक्स नोट एज 5जी में 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से ऑपरेट होता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी है।

भारत में इंफिनिक्स नोट एज 5जी की कीमत कितनी होगी

भारत में इंफिनिक्स नोट एज 5जी की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये से शुरू होती है। यह 8GB + 128GB जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी अवेलेबल है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है।

लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्डहोल्डर्स 2000 रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट का बेनेफिट उठा सकते हैं। खरीदारों को खरीद की तारीख से छह महीने के भीतर एक बार स्क्रीन बदलने की सुविधा और खरीद की तारीख से एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।

इंफिनिक्स नोट एज 5जी के कलर्स

ये हैंडसेट तीन कलर्स में अवेलेबल होगा जिनके नाम Lunar Titanium, Stellar Blue और Silk Green हैं। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। इस फोन की सेल 25 फवरी से शुरू होगी। 

इंफिनिक्स नोट एज 5जी के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इंफिनिक्स नोट एज 5जी एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है और ये डुअल-सिम (नैनो + नैनो) वाला फोन होगा। इसमें तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सेफ्टी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इस हैंडसेट में 6.78 इंच का 1.5K LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल रहा है। इंफिनिक्स नोट एज 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट, Mali-G610 जीपीयू, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया गया है।

कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर और डुअल फ्लैश सेटअप वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

AI Impact Summit: सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, गूगल के सीईओ लेंगे एआई समिट में हिस्सा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments