Tuesday, March 3, 2026
HomeखेलIndia vs England T20 WC Semifinal: Wankhede Stadium Record

India vs England T20 WC Semifinal: Wankhede Stadium Record


स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा। 5 मार्च को शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। भारत ने इस मैदान पर 71% टी-20 जीते हैं, लेकिन सेमीफाइनल में टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने यहां मल्टिनेशन टूर्नामेंट के 4 सेमीफाइनल खेले और महज 1 जीता।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड…

13 महीने में ही बनकर तैयार हुआ

मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) का ब्रेबोर्न स्टेडियम हुआ करता था। 1973 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और CCI के बीच होस्टिंग और टिकट को लेकर विवाद खड़ा हुआ। जिसके बाद MCA ने नया स्टेडियम बनाने की ठान ली और 13 महीने के अंदर नया क्रिकेट ग्राउंड बना लिया।

जनवरी 1975 में 33 हजार सीटिंग कैपेसिटी वाले वानखेड़े स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच भी हो गया। भारत ने वेस्टइंडीज की टेस्ट में मेजबानी की। भारत 201 रन से हारा और 5 मैचों की सीरीज 3-2 से वेस्टइंडीज ने जीत ली। इसी मैदान पर 2011 में भारत ने श्रीलंका को फाइनल हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल जीता। 2013 में यहीं सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भी खेला।

सचिन तेंदुलकर ने अपने वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला।

सचिन तेंदुलकर ने अपने वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला।

हाई स्कोरिंग है वानखेड़े स्टेडियम

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग पैराडाइज माना जाता है। यहां रन स्कोरिंग बेहद आसान है और रात के टी-20 मैचों में रन चेज करना ही फायदेमंद होता है। हालांकि, यहां 16 टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार चेज करने वाली टीमों और 8 ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली।

254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया। यहां 32 पारियों में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ही 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है।

स्टेडियम का औसत स्कोर 174 रन है, लेकिन पहली पारी में एवरेज विनिंग टोटल 206 रन रहा। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 7 मैच खेले गए। शुरुआती 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। इसके बाद लगातार 3 मैचों में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया।

मुंबई में भारत को हर बार चैलेंज देता है इंग्लैंड

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट के 13 मुकाबले खेले गए। 6 में भारत और 6 में ही इंग्लैंड को जीत मिली। एक टेस्ट ड्रॉ भी रहा। 2012 में जब इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराई थी, तब इंग्लिश टीम ने वानखेड़े में 10 विकेट से मुकाबला जीता था। टी-20 में दोनों को 1-1 जीत मिली। वहीं वनडे में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा।

मुंबई में ही वनडे वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत

वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहला सेमीफाइनल 1987 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। जहां होम टीम 35 रन से हार गई। 1989 में वेस्टइंडीज ने नेहरू कप का सेमीफाइनल हरा दिया। 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को फिर एक बार वेस्टइंडीज से ही हार मिली।

भारत को इस मैदान पर इकलौती सेमीफाइनल जीत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में मिली, तब टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वानखेड़े में टीम इंडिया ने 2 फाइनल भी खेले हैं, दोनों में टीम को जीत मिली। 1996 में भारत ने साउथ अफ्रीका को टाइटन कप हराया, वहीं 2011 में श्रीलंका को वनडे वर्ल्ड कप में मात दी।

वानखेड़े में 71% टी-20 जीता भारत

मुंबई में भारत ने 2012 में पहला टी-20 इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसमें टीम को हार मिली थी। उसके बाद टीम इंडिया ने यहां 6 टी-20 खेले, 5 जीते और महज 1 गंवाया। हालांकि, एक हार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ही रही। इस मैदान पर भारत का बेस्ट स्कोर 247 रन है, जो टीम ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था।

टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार ही खेलेगा भारत

वानखेड़े स्टेडियम में भारत तीसरी बार ही टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेलेगा। 2016 में टीम वेस्टइंडीज से हारी, वहीं 2026 में टीम ने अमेरिका को 29 रन के करीबी अंतर से हराया। वनडे वर्ल्ड कप में भारत यहां 6 मैच खेल चुका है, 4 में टीम को जीत और महज 2 में हार मिली। हालांकि, एक हार इंग्लैंड के खिलाफ ही रही।

मुंबई में इंग्लैंड के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने 6 टी-20 खेले, 3 जीते और 3 ही गंवाए। टीम के नाम यहां टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी है। 2016 में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन का टारगेट हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप इतिहास में 2 ही बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज हुआ, जिसमें इंग्लैंड टॉप पर है।

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का 50-50 रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने यहां 4 मैच खेले, 2 जीते और 2 ही गंवाए। टीम को दोनों हार वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली। इस बार टीम ने मुंबई में 2 मैच खेले, नेपाल को 4 रन के करीबी अंतर से हराया, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन की हार मिली। वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड यहां 2 मैच खेल चुका है। 1 में जीत और 1 में ही हार मिली।

पेसर्स का बोलबाला, अभिषेक टॉप स्कोरर

वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजों ने 186 विकेट लिए हैं, जिनमें से 116 पेसर्स और 70 स्पिनर्स के नाम रहे। पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन कुछ ओवर बाद ही बैटर्स के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।

मुंबई में 2 ही बैटर्स टी-20 शतक लगा सके हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाई थी। वहीं 2025 में भारत के अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की पारी खेल चुके हैं। जो इस मैदान पर सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।

————————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————————

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments