Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलIND vs PAK मैच पर BCCI का पहला रिएक्शन आया:राजीव शुक्ला ने...

IND vs PAK मैच पर BCCI का पहला रिएक्शन आया:राजीव शुक्ला ने ICC को धन्यवाद कहा, श्रीलंका राष्ट्रपति ने भी दी प्रतिक्रिया




BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप विवाद खत्म होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ICC का धन्यवाद किया। शुक्ला ने कहा कि यह सभी के लिए अच्छी खबर है और इससे वर्ल्ड कप का आयोजन सफल होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बांग्लादेश बातचीत के नतीजे से संतुष्ट है और ICC के प्रयासों की सराहना कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन्यवाद दिया, जब पाकिस्तान ने पुष्टि की कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलेगा। इस यू-टर्न से टी-20 विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई। पाकिस्तान का यू-टर्न ड्रामा हैं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न को ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी खेलने से मना करता है, नाराज होता है, फिर मान जाता है। यह सब उनकी अपनी संतुष्टि के लिए है। उन्होंने कहा कि कभी बांग्लादेश या श्रीलंका के कहने पर वे मान जाते हैं और कभी पर आरोप लगाते हैं कि भारत का दबदबा है। वासन ने यह भी कहा कि इससे भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारत की टीम ज्यादा मजबूत है। ऐसे कदम उठाकर पाकिस्तान अपनी ही टीम का मनोबल गिरा रहा है। पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मैच खेलने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अच्छा है कि पाकिस्तान खेलने के लिए तैयार हो गया, वरना टूर्नामेंट का रोमांच खत्म हो जाता और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा बेहद रोमांचक होता है और दोनों टीमें मजबूत हैं। हालांकि हाल के मैचों में पाकिस्तान भारत से ज्यादा जीत नहीं पाया है, इसलिए उन पर अतिरिक्त दबाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल कमजोर नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान से ऐसे व्यवहार की उम्मीद रहती है
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान के यू-टर्न को ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान ने मैच का बहिष्कार करने की बात कही, लेकिन बाद में फैसला बदल लिया। शर्मा ने कहा कि यह पाकिस्तान की पुरानी आदत है पहले बांग्लादेश का समर्थन किया, फिर पीछे हट गए, और अब उन्हें समझ आया कि भारत के खिलाफ नहीं खेलने से उन्हें कितना नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ऐसे व्यवहार की उम्मीद रहती है। —————– यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा:श्रीलंका के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद मानी शहबाज सरकार, 15 फरवरी को मुकाबला
टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी। दरअसल, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। हालांकि उसने टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेलने पर सहमति जता दी थी। पूरी खबर पढ़े



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments