लखनऊ में मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार के बीच खेले गए मैच में रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की फिर दिखी। स्टेडियम के VIP लाउंज से सांसद प्रिया सरोज रिंकू को चीयर करती हुई दिखीं।
.
ड्रेसिंग रूम की बालकनी से रिंकू ने दिया फ्लाइंग किस
विराट कोहली की ऑन ग्राउंड अपने पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर फ्लाइंग किस देते और उनका ख्याल रखते नजर आते हैं। ठीक इसी अंदाज में रिंकू सिंह भी प्रिया सरोज का ख्याल रखते दिखाई दिए और प्यार भी जताया। रिंकू सिंह ड्रेसिंग रूम की बालकनी से प्रिया सरोज को झांकते हुए दिखाई दिए। मौके पर दोनों ने एक दूसरे को वेव किया और रिंकू ने प्रिया को फ्लाइंग किस भी दी। इस दौरान रिंकू के फैंस उनका और प्रिया सरोज का अभिवादन राम-राम से करते दिखे, जिसपर रिंकू सिंह ने फैंस से राम-राम किया।
चुलबुल कैमरे ने प्रिया के लिए बनाया दिल
मैच देखने पहुंची प्रिया सरोज चुलबुल डॉग कैमरे से भी मस्ती करती हुई दिखीं। उन्होंने कैमरे से हाथ मिलाया। इसके बाद कैमरे ने प्रिया के लिए दिल बनाया। इस दौरान उनसे नमस्ते भी किया। वहीं, क्रिकेट फैंस का कहना है कि जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऑन ग्राउंड केमेस्ट्री फैंस को पसंद आती थी और सबसे अधिक चर्चा होती थी। वैसे ही अब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की बात ग्राउंड पर देखने को मिल रही। मौके पर प्रिया और रिंकू की केमेस्ट्री देखने के बाद फैंस दोनों के सपोर्ट में चीयर करते हुए भी नजर आए।