Tuesday, July 22, 2025
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारHonour killing in Balochistan| video viral | बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग के...

Honour killing in Balochistan| video viral | बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग के 13 आरोपी गिरफ्तार: कबीले की मर्जी के खिलाफ पुरुष से रिश्ता था, महिला को सुनसान में ले जाकर गोली मारी थी


इस्लामाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बलूचिस्तान में महिला को दूर खड़ा कर उस पर गोली चलाई गई। इस हत्या में महिला का भाई भी शामिल था। - Dainik Bhaskar

बलूचिस्तान में महिला को दूर खड़ा कर उस पर गोली चलाई गई। इस हत्या में महिला का भाई भी शामिल था।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला और पुरुष की बेरहमी से हत्या किए जाने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वारदात मई में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास एक सुनसान इलाके में हुई थी।

अब जब यह वीडियो सामने आया है, तो पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ट्राइबल (कबीलाई) नेता भी शामिल है।

यह हत्या ‘ऑनर किलिंग’ यानी इज्जत के नाम पर की गई। स्थानीय जिरगा (कबीलाई पंचायत) ने फैसला सुनाया था कि महिला ने अपने परिवार और कबीले की मर्जी के खिलाफ एक पुरुष से संबंध रखकर परंपराओं का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर उसे मौत की सजा दी गई।

नजदीक से महिला को गोली मारी

वायरल वीडियो में दिखता है कि एक SUV और एक पिकअप ट्रक में सवार हथियारबंद लोग एक सुनसान इलाके में पहुंचते हैं। वहां वे महिला और पुरुष को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। महिला को कुरान की एक प्रति दी जाती है। फिर वह स्थानीय ब्राहवी भाषा में एक व्यक्ति से कहती है: “आओ, मेरे साथ सात कदम चलो, फिर तुम मुझे गोली मार सकते हो।” कुछ कदम चलने के बाद वह कहती है, “तुम्हें बस मुझे गोली मारने की अनुमति है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

इसके बाद उस व्यक्ति ने पास से पिस्तौल तानकर महिला को गोलियां मार दीं। तीसरी गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर जाती है। इसके तुरंत बाद उसी जगह पुरुष को भी गोली मार दी जाती है। वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि कुछ लोग दोनों शवों पर भी लगातार गोलियां चला रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि यह हत्याकांड एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था और इसे ‘परंपरा’ के नाम पर अंजाम दिया गया। अब तक की जांच में मृतकों की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस और सरकार दोनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराधियों ने महिला के शव पर भी गोलियां चलाईं।

अपराधियों ने महिला के शव पर भी गोलियां चलाईं।

हत्या में महिला का भाई भी शामिल

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि झूठी शान की खातिर हत्या करने के इस मामले में 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

अल-जजीरा के मुताबिक, मृत दंपति का नाम बानो बीबी और एहसान उल्लाह था। बलूचिस्तान के पुलिस अधिकारी सैयद सुबूर आगा ने अल जजीरा को बताया कि FIR में आठ संदिग्धों के नाम हैं और 15 अज्ञात लोग शामिल है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में और अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बानो का भाई भी इस हत्या में शामिल है, वो फिलहाल फरार है। रिपोर्ट के मुताबिक बानो और एहसान को स्थानीय कबायली नेता सरदार शेरबाज खान के सामने पेश किया गया था। शेरबाज ने उनके रिश्ते को गलत ठहराया और उनकी हत्या का आदेश दिया।

भुट्टो ने कहा- हत्यारों को सजा मिलेगी

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संदिग्धों को जानवर कहा। भुट्टो ने कहा-

QuoteImage

हम घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हत्यारों को सजा मिलेगी, वे किसी छूट के हकदार नहीं हैं।

QuoteImage

वहीं, बलूच कार्यकर्ता सम्मी दीन बलूच ने गोलीबारी को ऑनर किलिंग बताते हुए इसकी निंदा की और बलूच लोगों से महिलाओं के फैसलों का सम्मान करने की अपील की।

उन्होंने एक्स पर लिखा- एक महिला होने के नाते, यह भयावह घटना मेरे लिए बेहद दर्दनाक है। सम्मान के नाम पर किसी भी महिला की हत्या न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा अपमान भी है।

2024 में पाकिस्तान में 547 ऑनर किलिंग हुईं

इस्लामाबाद की स्वतंत्र संस्था सस्टेनेबल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (SSDO) के अनुसार, 2024 में देशभर में 32 हजार से अधिक लैंगिक हिंसा के मामले दर्ज हुए, जिनमें 547 ऑनर किलिंग के मामले थे।

इनमें से 32 बलूचिस्तान में हुए, लेकिन केवल एक मामले में सजा हुई। पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार संगठन HRCP के महासचिव हैरिस खालिक ने कहा कि ऑनर किलिंग तानाशाही को दिखाती है, जो पाकिस्तान के कई हिस्सों में अभी भी मौजूद है।

उन्होंने अल जजीरा से कहा- राज्य ने कानून का शासन स्थापित करने और नागरिकों के जीवन के अधिकार को सुनिश्चित करने के बजाय, कबीले के सरदारों और सामंती नेताओं को संरक्षण दिया है, जो अपनी सत्ता और स्थानीय संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसी प्रथाओं को बढ़ावा देते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments