Thursday, March 5, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीHonor 600 Lite हुआ लॉन्च, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 Elite और 6520mAh बैटरी...

Honor 600 Lite हुआ लॉन्च, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 Elite और 6520mAh बैटरी से लैस फोन की कीमत जानें


Honor 600 Lite- India TV Hindi
Image Source : HONOR
ऑनर 600 लाइट

Honor 600 Lite Launch: Honor 600 Lite को आज चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है और इस फोन को लेकर जो उत्सुकता और इंतजार था वो आज पूरा हो गया है। ऑनर के नए स्मार्टफोन Honor 600 Lite में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6520mAh की बैटरी दी गई है। Honor 600 Lite दो अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है और इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Honor 600 Lite मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 Elite चिपसेट पर चलता है और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66 रेटिंग के साथ आता है।

Honor 600 Lite की कीमत और अवेलेबिलिटी

मलेशिया में ऑनर 600 लाइट का इकलौता 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट MYR 1299 (लगभग 30,000 रुपये) में उपलब्ध है। यह डेजर्ट गोल्ड और वेलवेट ग्रे रंगों में अवेलेबल है।

Honor 600 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर 600 लाइट, Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले सामान्य ब्राइटनेस पर 800 निट्स और APL मोड में 6500 निट्स की ब्राइटनेस दिला सकता है। स्क्रीन एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास से सेफ है। इस नए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 Elite चिपसेट, Mali-G610 MC2 GPU, 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। इस फोन में 6520mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें IP66 रेटिंग है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। इसका मेजरमेंट 157.43×75.35×7.34mm है और इसका वजन 180 ग्राम है।

Honor 600 Lite का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Honor 600 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में f/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कैमरे को तुरंत एक्सेस करने के लिए एक AI कैमरा बटन दिया गया है।

Honor 600 Lite में कनेक्टिविटी ऑप्शन

Honor 600 Lite के कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, GPS/A-GPS, गैलीलियो, GLONASS, Beidou, NFC, OTG और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।

ये भी पढ़ें 

iPhone 15 256GB को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, हुआ तगड़ा Price Cut





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments