Sunday, February 22, 2026
HomeBreaking NewsHoli 2026: ‘खेतवा में पावर दिखावे पवनवा'...मनोज तिवारी के ‘होलरिया’ गाने ने...

Holi 2026: ‘खेतवा में पावर दिखावे पवनवा’…मनोज तिवारी के ‘होलरिया’ गाने ने मचाई हलचल


भोजपुरी सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का होली स्पेशल गाना ‘होलरिया..’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने में रंग-गुलाल के साथ-साथ व्यंग्य का तड़का भी लगाया गया है जिस पर लोग ज्यादा बात कर रहे हैं. इसमें पीएम से लेकर सीएम तक का जिक्र है. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा है. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कुछ खास लाइनों ने बटोरी हैं. ‘खेतवा में पावर दिखावे पवनवा, गड्ढवा में कुदल खेसरिया’ जैसी लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

बड़े नामों पर इशारों-इशारों में तंज
भोजपुरी और सियासी गलियारों में इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि मनोज तिवारी ने अपने गाने के जरिए इंडस्ट्री के बड़े नामों पर निशाना साधा है.  

इंडस्ट्री की खींचतान पर भी टिप्पणी
मनोज तिवारी ने इस गाने के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री के अंदर चल रही खींचतान को भी सामने लाने की कोशिश की है. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स के फेस कटआउट कुछ लोगों पर लगाकर गाने में उन्हें लेकर रिएक्ट किया है.  ‘कुंभ के पानी पियतवा किशनवा’ को रवि किशन, ‘निरहुआ बताइए पनिया’ को दिनेश लाल यादव निरहुआ से जोड़ा.

इसी तरह ‘खेतवा में पावर दिखावे पवनवा और गड्ढवा में कुदल खेसरिया’ वाली लाइन पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से जोड़ा. होली के बहाने गाने में इंडस्ट्री की अंदरूनी टक्कर पर कटाक्ष किया गया है.

खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया
गाना रिलीज होने के बाद खेसारी लाल यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी एक राजनेता हैं और राजनेता ऐसे बयान देते रहते हैं. उन्होंने साफ कहा कि वे उनके शब्दों पर कुछ नहीं बोलना चाहते क्योंकि उनके साथ उनका निजी रिश्ता है. खेसारी ने उन्हें बड़े भाई जैसा बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा उनका सम्मान किया है.

पारंपरिक अंदाज और हल्का-फुल्का मैसेज
गाने में पारंपरिक होली के अंदाज और भोजपुरी की मिठास को भी अच्छे से मिलाने की कोशिश की गई है. आखिर में मनोज तिवारी मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘होली है भैया, बुरा मत मानना.’ इस लाइन के जरिए उन्होंने ये मैसेज देने की कोशिश की है कि गाने को त्योहार के मूड में हल्के-फुल्के अंदाज में लिया जाए और इसे ज्यादा गंभीरता से न देखा जाए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments