Saturday, March 7, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाHDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! FD पर बढ़ाई ब्याज...

HDFC Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानें ₹1,00,000 जमा करने पर कितना मिलेगा फिक्स ब्याज


एचडीएफसी बैंक पर...- India TV Paisa

Photo:ANI एचडीएफसी बैंक पर ब्याज दरें

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत देते हुए कुछ अवधि की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने खास तौर पर 3 साल से ज्यादा अवधि की एफडी पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे नए निवेशकों को पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

3 साल से ज्यादा की FD पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10% की बढ़ोतरी की है। पहले इस अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.40% ब्याज मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए भी राहत दी गई है। उन्हें पहले 6.90% ब्याज मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 7% कर दिया गया है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होगा।

अलग-अलग अवधि पर ब्याज दरें

नई दरों के अनुसार बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 3.25% से 7% तक है। ये दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर लागू हैं। कम अवधि की एफडी पर ब्याज दरें कम हैं। उदाहरण के लिए 7 से 29 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% और सीनियर सिटीजन को 3.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं 6 महीने से 9 महीने की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 5.50% और सीनियर सिटीजन को 6% ब्याज दिया जा रहा है।

लंबी अवधि की FD में ज्यादा फायदा

लंबी अवधि की एफडी में निवेश करने वालों को थोड़ा ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। 18 महीने से 2 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को लगभग 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 5 साल से 10 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.15% और सीनियर सिटीजन को 6.65% ब्याज दिया जा रहा है।

₹1,00,000 जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज

अगर कोई सामान्य नागरिक इस नई दर के तहत ₹1,00,000 की एफडी करीब 5 साल के लिए करता है, तो उसे लगभग ₹37,364 के आसपास ब्याज मिल सकता है। यानी मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹1,37,364 के आसपास हो सकती है। वहीं अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इसी अवधि के लिए ₹1,00,000 की एफडी करवाता है, तो उसे मैच्योरिटी पर करीब ₹1,40,784 मिल सकते हैं।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments