Wednesday, April 1, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीGoogle Pixel 11 Pro का आया First Look, कैमरा डिजाइन में होगा...

Google Pixel 11 Pro का आया First Look, कैमरा डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव


Google Pixel 11 सीरीज इस साल दूसरी छमाही में लॉन्च की जाएगी। गूगल के इस प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज का पहला रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन के कैमरा डिजाइन में अपग्रेड देखने को मिलेगा। अमेरिकी कंपनी के इस सीरीज में चार मॉडल Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जाएंगे। इन मॉडल्स का कम्प्यूटर एडेड डिजाइन (CAD) रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है।

Google Pixel 11 First Look

चर्चित टिप्स्टर OnLeaks ने गूगल पिक्सल 11 सीरीज का डिजाइन रिवील किया गया है। लीक हुए रेंडर के मुताबिक, कंपनी ने फोन के लुक और डिजाइन में समानता रखी है। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसके बैक में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें तीन कैमरे और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन का बैक पैनल सिल्वर कलर का है, जिसमें ग्लास कवर दिया गया है। साथ ही, फोन में मैटालिक फ्रेम दिया गया है।

Google Pixel 11

Image Source : ONLEAKSगूगल पिक्सल 11 (रेंडर)

गूगल के अपकमिंग पिक्सल 11 सीरीज में मल्टीपल एंटिना लाइन देखी जा सकती है। वहीं, राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन देखा जा सकता है। इस फोन में USB Type C चार्जिंग जैक दिया गया है। साथ ही, फोन में बेहद पतले बेजल्स देखे जा सकते हैं। फोन के डिस्प्ले का बेजल Pixel 10 सीरीज के मुकाबले पतले हैं। फोन की स्क्रीन साइज में अंतर देखने को नहीं मिलेगी। वहीं, फोन के फीचर्स में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज में कंपनी इन-हाउस Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह सीरीज 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। फोन में कंपनी MediaTek M90 नेटवर्क चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही, फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W तक फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 7399 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला फोन, चीनी कंपनियों की नींद हराम





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments